Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ट्रेंडिंग न्यूज़ : यमराज का दूसरा नाम है यह रास्ता! पैर फिसला तो ढूंढने से भी नहीं मिलेगी लाश

Abhyuday Bharat News / Wed, May 20, 2026 / Post views : 75

Share:

यहां बात हो रही है पाकिस्तान के गिलगिट-बाल्टिस्तान में स्थित 'ठगस वैली' के डेथ ट्रैक की, जिसे स्थानीय भाषा में 'सराफा लाम' भी कहा जाता है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक पैदल रास्ता कहना गलत नहीं होगा। वायरल वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप गई है।

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी छाया हुआ है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं। हम अक्सर कहते हैं कि सड़कें देश की तरक्की की रीढ़ होती हैं, लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां रास्ता तरक्की की ओर नहीं, बल्कि सीधे यमराज के घर जाता है। यहां जरा-सी चूक और खेल खत्म।

हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के गिलगिट-बाल्टिस्तान में स्थित ‘ठगस वैली’ (Thagas Valley) के डेथ ट्रैक की, जिसे स्थानीय भाषा में ‘सराफा लाम’ (Sarfa Lam) भी कहा जाता है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक पैदल रास्ता कहना गलत नहीं होगा। यह रास्ता कभी इंसानों के चलने के लिए बनाया ही नहीं गया था। मूल रूप से इसे चट्टानों को काटकर एक संकरे पानी की नहर के रूप में तैयार किया गया था, ताकि नीचे बसे गांवों तक सिंचाई का पानी पहुंच सके।

अब जरा इस रास्ते की भयावहता की कल्पना कीजिए। इसकी चौड़ाई महज एक फीट या उससे भी कम है। एक ओर आसमान छूती नुकीली चट्टानें हैं, तो दूसरी ओर सैकड़ों फीट गहरी और रूह कंपा देने वाली खाई। यहां न कोई रेलिंग है और न कोई सपोर्ट। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां चलते हुए दोहरा जोखिम रहता है। ऊपर सिर चट्टान से टकराने का डर रहता है, और अगर पैर फिसला तो यमलोक का टिकट कटना तय है।

यह पूरा इलाका काराकोरम हाईवे से शुरू होकर फेयरी मीडोज के पास टाटो गांव तक जाता है। सियाचिन ग्लेशियर के नजदीक होने के कारण यहां का दृश्य गजब का है। चारों तरफ बर्फ से ढकी सफेद चोटियां और नीला आसमान, लेकिन इस खूबसूरती के पीछे मौत का जाल बिछा है।

काफी ऊंचाई पर होने के कारण यहां ऑक्सीजन की भारी कमी हो जाती है, जिससे यहां चलते-चलते चक्कर आना या दम फूलना आम बात है। यही नहीं, यहां का मौसम भी पल भर में बदल जाता है तेज बर्फीली हवाएं और अचानक होने वाला भूस्खलन यहां हर पल को खौफनाक बना देते हैं। जहां आम लोग इस वायरल वीडियो को देखकर ही कांप रहे हैं, वहीं दुनिया भर के सिरफिरे एडवेंचर लवर्स के लिए यह जगह जन्नत बनी हुई है। हालांकि, जानकारों की साफ चेतावनी है कि बिना लोकल गाइड के यहां जाना आत्महत्या करने जैसा है।

Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts