Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : ईरान से भारतीय नागरिकों को किस रास्ते निकाल रही मोदी सरकार, विदेश मंत्रालय ने बताया...

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 145

Share:

ईरान-इजरायल जंग के बीच मोदी सरकार ने एक बेहद अहम डेटा शेयर किया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अभ तक कितने भारतीयों को किस रास्ते से निकाला जा चुका है।

नई दिल्ली: ईरान बनाम इजरायल और अमेरिका युद्ध में भारत की दो बड़ी चिंताएं हैं। पहली तो तेल की समस्या से जुड़ी है, जिसके समाधान के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी चिंता जंग में घिरे ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर है। भारत सरकार ने इस परेशानी पर ध्यान देते हुए ईरान से भारतीय नागरिकों को एक खास रास्ते से निकालना शुरू कर दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब तक ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित हमारे दूतावास ने 1,171 भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने में मदद की है। खास बात यह है कि इनमें 818 भारतीय छात्र शामिल हैं। इन छात्रों को ईरान से निकालने के लिए जमीनी सीमा का इस्तेमाल किया गया। इन्हें जमीनी मार्ग के जरिए ईरान से निकालकर आर्मेनिया और अजरबैजान में पहुंचाया गया है।

ईरान से इस तरह निकाले जा रहे भारतीय!

विदेश मंत्रालय का यह कदम बेहद अहम है। क्योंकि, ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के दौरान विपक्ष लगातार सरकार से यह सवाल पूछ रहा था कि उन्होंने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए क्या योजना बनाई है। ऐसे में विदेश मंत्रालय ने अपने बयान से स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जमीनी रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पश्चिम एशिया के संघर्ष पर साझा किए विचार

विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कूटनीतिक मोर्चे पर भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ लगातार जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पीएम ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया। भारत के विदेश मंत्री ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंजेल के साथ बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर अपने विचार साझा किए।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts