Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : TMC का घोटाला! ‘सिग्नेचर स्कैन्डल’ में फंसे विधायक, CID ने हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स के साथ शुरू की जांच

Abhyuday Bharat News / Sat, May 30, 2026 / Post views : 61

Share:

आज तक हमलोगों ने कई घोटालों के नाम सुने होंगे, पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐसा घोटाला सुनने को मिल रहा रहा है जिसे आपने संभवतः कभी नहीं सुना होगा। उस घोटाले का नाम है ‘हस्ताक्षर घोटाला’. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही जैसे लग रहा है कि TMC में मुसीबतें खत्म होने का तो नाम ही नहीं ले रही है। अब TMC में एक नया स्कैन्डल पता चला है जिसका नाम है सिग्नेचर स्कैन्डल।विपक्ष का नेता शोभनदेब चटर्जी को बनाने के प्रस्ताव पर पता चला है कि कई विधायकों के हस्ताक्षर ‘फर्जी’ है।

हस्ताक्षर के अंतर को लेकर विधानसभा ने हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी है। इस कथित ‘असमानता’ पर अब CID जांच तुरंत जांच में भी लग गयी है।

TMC अभी अपने पार्षदों, सांसदों और नेताओं के इस्तीफे से पूरी तरह अभी उबर भी नहीं पाई है थी कि अब सिग्नेचर संकट से जूझ रही है. विधायक दल के चुनाव को लेकर सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है जिसके कारण TMC में बेचैनी बहुत ही ज्यादा बढ़ी हुई है। अब CID टीम विधायकों के घर जाकर हस्ताक्षर की जांच कर रही है। CID टीम के साथ-साथ हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स भी चल रहे है। टीम और कोलकाता पुलिस जॉइन्ट जांच कर रही है।

CID टीम एक हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के साथ चौरंगी की TMC विधायकों नयना बनर्जी, बेलेघाटा के विधायक कुणाल घोष, कैनिंग ईस्ट के विधायक बहारुल इस्लाम और पूर्व मंत्री और बोलपुर के विधायक चंद्रनाथ सिन्हा के घर भी पहुंची।

विपक्ष का नेता शोभनदेब चटर्जी को बनाने के लिए एक प्रस्ताव को 70 विधायकों के सिग्नेचर के साथ पेश किया गया। अब TMC खुद कह रहे है कि उन्होंने उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए है। वहीं कैनिंग ईस्ट के विधायक बहारुल इस्लाम ने शिकायत की है कि ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किया है। उनका हस्ताक्षर फर्जी किया गया है।

वहीं नेता शोभनदेब चटर्जी का कहना है कि यह सब सिर्फ परेशान करने का तरीका है और कुछ नहीं। विधायकों को डराया धमकाया जा रहा है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts