Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे केदारनाथ के कपाट, जानें कब तक खुला है बद्रीनाथ धाम

Admin / Sun, Nov 3, 2024 / Post views : 235

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

कपाटों को बंद किए जाने से पहले उन्हें 10 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा. इसके अगले दिन 4 नवंबर को तृतीय केदार, तुंगनाथ के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे.

आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे केदारनाथ के कपाट, जानें कब तक खुला है बद्रीनाथ धाम ऋषिकेश: उत्तराखंड के हिमालयों में स्थित चार धाम, पंच केदार और पंच बद्री के कपाटों को शीतकाल के लिए बंद किए जाने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया है. उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को 12.14 पर बंद कर दिए गए थे. वहीं केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट आज यानी 3 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे. कपाटों को बंद किए जाने से पहले उन्हें 10 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा. इसके अगले दिन 4 नवंबर को तृतीय केदार, तुंगनाथ के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे. बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे और मद्महेश्व के कपाट 20 नवंबर को बंद किए जाएंगे. आज अभिजीत मुहूर्त में केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा. केदारनाथ धाम को इस अवसर पर 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. आज भाईदूज के मौके पर घाम के कपाट को सुबह 8.30 बजे बंद कर दिया जाएगा. बाबा केदारनाथ धाम में कपाट बंद करने की प्रक्रिया को बीते मंगलवार से ही शुरू कर दिया गया था. इस वजह से धाम में सबसे पहले भंकुठ भैरवनाथ के कपाट को शीतकाल के लिए बंद किया गया. बता दें कि इस साल केदारनाथ धाम में सबसे अधिक तादाद में श्रद्धालु पहुंचे. यहां तक कि मानसून के मौसम में भी श्रद्धालुओं की आस्ता नहीं डगमगाई और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. केदारनाथ धाम में 31 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं की संख्या 1602144 पहुंच गई और कपाट बंद होने के मौके पर भी केदारनाथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के होने की उम्मीद है.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts