ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 118
4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है।
2 से 3 मार्च के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की प्रबल संभावना है।
4 और 5 मार्च को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में तथा 4 से 7 मार्च के दौरान गुजरात राज्य में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश के कई हिस्सों में मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।
आईएमडी के मुताबिक मार्च में उत्तरपूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।
दिल्ली में कल यानी 2 मार्च से गर्मी बढ़ने की चेतावनी है। दोपहर में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले 3 दिनों तक बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है।
यूपी में 2 मार्च से मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक 2 मार्च को बारिश के साथ तेज हवाएं जो कि 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की प्रबल संभावना है। हालांकि, बारिश की स्पीड कम रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मोरादाबाद और सीतापुर शामिल हैं।
बिहार में होली पर मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन बिहार में गर्मी मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। बिहार के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें पटना, बक्सर, सिवान भागलपुर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में होली पर मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। राज्य में 6 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का ऐहसास होगा। जिन जिलों में तापमान में कमी आएगी उनमें नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, चमोली और चंपावत शामिल हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे मौसम बदल सकता है। मनाली के आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जिलों में तापमान बढ़ने की भी चेतावनी है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा शामिल हैं। मनाली में कल अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
शहर | अधिकतम तापमान (2 मार्च) | न्यूनतम तापमान (2 मार्च) |
दिल्ली | 31°C | 17°C |
मुंबई | 29°C | 23°C |
कोलकाता | 33°C | 19°C |
चेन्नई | 31°C | 22°C |
लखनऊ | 32°C | 17°C |
पटना | 31°C | 17°C |
रांची | 29°C | 17°C |
भोपाल | 32°C | 19°C |
जयपुर | 32°C | 18°C |
शिमला | 19°C | 08°C |
नैनीताल | 22°C | 12°C |
मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें रियासी, कठुआ और अनंतनाग है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल यानी 2 मार्च को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन वहीं, बात करें होली की तो इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सुबह के समय ठंड का ऐहसास होगा। वहीं, जिन जिलों में तापमान बढ़ेंगे उनमें जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, सीकर, जोधपुर और अजमेर शामिल हैं। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल यानी 2 मार्च को बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। लेकिन लगातार होली तक मध्यम गति की हवा चलेगी। होली में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें ग्वालियर, कटनी, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, अशोकनगर, धार और बुरहानपुर शामिल हैं।
हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और देश के बाकी हिस्से में तापमान सामान्य रहा।
गुजरात, मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र और ओडिशा के शेष हिस्सों में 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तापमान 34 से 55 डिग्री सेल्सियस रहा।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन