Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

उत्तराखंड :-नैनीताल न्यूज़ : नैनीताल घूमने आए यूपी के विधायक पुत्र को हूटर बजाना पड़ गया महंगा, SDM से बहस के बाद कार सीज, कटा चालान

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 18, 2026 / Post views : 116

Share:

यूपी के फतेहपुर से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल नैनीताल घूमने आया था। माल रोड पर जाम से निकलने के लिए ड्राइवर ने हूटर बजा दिया।

नैनीताल: उत्‍तराखंड के झीलों के शहर नैनीताल में यूपी से घूमने गए एक विधायक के बेटे को एसडीएम से बहस करना भारी पड़ गया। अति व्‍यस्‍त माल रोड पर जाम में फंसने पर हूटर बजाने के मामले में पुलिस ने उनकी गाड़ी को सीज कर दिया। साथ ही चालान भी किया।

इस पूरे विवाद के दौरान स्‍थानीय लोग एसडीएम के पक्ष में खड़े नजर आए और विधायक पुत्र को जमकर सुनाया। पुलिस ने गाड़ी के कागज और ड्राइवर के डीएल नहीं होने की वजह से चालान भी कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।


माल रोड पर चला हंगामा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फतेहपुर की जहानाबाद सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल नैनीताल घूमने आया था। बीते सोमवार को माल रोड पर भारी जाम के बीच उसके ड्राइवर ने हूटर बजाना शुरू कर दिया। पीछे से वहां के एसडीएम की गाड़ी गुजर रही थी। एसडीएम ने राहुल पटेल की गाड़ी रुकवाई और पूछताछ की।


ना गाड़ी के दस्‍तावेज, न ड्राइवर के पास डीएल

ड्राइवर ने बताया कि यह गाड़ी यूपी के विधायक की है। पीछे से आए राहुल पटेल ने भी एसडीएम से बहस शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने जब उसके वाहन के दस्‍तावेज ऑनलाइन चेक किए तो कागज सही नहीं मिले। ड्राइवर अपना डीएल तक नहीं दिखा पाया।


सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा

सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े वीडियो शेयर कर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि नैनीताल समेत हिल स्‍टेशनों पर वीआईपी कल्‍चर को पूरी तरह से खत्‍म करना चाहिए। इसकी वजह से आम लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। कई लोगों ने एसडीएम की कार्रवाई की सराहना की। साथ ही स्‍थानीय लोगों से भी ऐसे अफसरों का साथ देने की अपील की।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts