Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दादपुर गांव में नकाबपोशों का तांडव, एक महिला की मौत

जब समाज बिखरने लगे, तब कबीर सबसे पहले याद आते हैं

CM योगी की पाती: 1 जुलाई से ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण, हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने का आह्वान

UPTET 2026 : प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों में होगा एग्जाम, पेपर लीक को रोकने की गई व्यवस्था

CG News: टायर दुकान में देर रात भड़की भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक, दमकल ने पाया काबू

Bastar News Update : 618वें गोंचा महापर्व की आज से शुरूआत… पंचायत भवन में सिलाई प्रशिक्षण के दौरान गिरा छत का प्लास्टर…

अचानक पटना साइंस कॉलेज पहुंचे CM सम्राट चौधरी, छात्रों ने घेराव कर बताई अपनी समस्याएं

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा, बोले- सोशल मीडिया के दौर में ट्रेनिंग जरूरी, राम मंदिर

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : UPTET 2026 : प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों में होगा एग्जाम, पेपर लीक को रोकने की गई व्यवस्था

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 29, 2026 / Post views : 4

Share:

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 2 से 4 जुलाई 2026 तक राज्य के 60 जिलों में यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार आयोग ने पहले से कहीं ज्यादा सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा में करीब 16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

यूपीटीईटी 2026 को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं से बचने के लिए मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम, बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन और डिजिटल लॉक जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। राज्य के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, केवल प्रयागराज में ही 53 केंद्रों पर 96,626 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

बता दें इन दिनों देश में पेपल लीक के मामले लगातार सामने आ रही है। तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद सरकारें पेपर लीक को रोकने में असफल साबित हो रही है। बीते 27 जून को ही महाराष्ट्र में 28 जून 2025 को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को परीक्षा से ठीक एक दिन पहले स्थगित कर दिया गया। ठाणे जिले के भिवंडी में छापेमारी के दौरान संदिग्ध प्रश्नपत्र मिलने के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने यह निर्णय लिया गया।

परिषद के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 जून को कार्रवाई की। जांच में बरामद कुछ प्रश्न TET 2025 के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। इसके बाद भिवंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग यह भी जांच रहा है कि बरामद दस्तावेज असली प्रश्नपत्र हैं या केवल मॉक टेस्ट की सामग्री।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts