Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

Admin / Mon, Dec 16, 2024 / Post views : 273

Share:
File photo

ABN Express News 24x7 

मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने दो बिहार के प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5:20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केराक गांव में पंचायत कार्यालय के पास हुई. दोनों मजदूर, सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17), बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के निवासी थे और वे कंस्ट्रक्शन का काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे.

मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक यादवपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. काकचिंग पुलिस के अनुसार, जब दोनों मजदूर अपनी साइकिल से घर जा रहे थे, तभी कुछ हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से जारी हिंसा के बीच यह एक और दुखद घटना है, जिसमें दो मजदूरों की जान चली गई. हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर यह घटना मणिपुर में जारी हिंसा के बीच हुई है, जो पिछले 19 महीने से बढ़ती जा रही है. राज्य में कई बार हिंसक झड़पों और संघर्षों के कारण सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि हजारों लोग अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं.  मणिपुर में हिंसा की शुरुआत   मणिपुर में हिंसा की शुरुआत मई 2023 में हुई, जब कुकी समुदाय द्वारा 'आदिवासी एकता मार्च' निकाला जा रहा था. यह मार्च मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के खिलाफ था. इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसके बाद से राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts