Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

कफ सिरप पर नियम बदलाः केंद्र सरकार ने OTC पर लगाई रोक, बच्चों की मौतों के बाद लिया फैसला

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : वृंदावन का चंद्रोदय मंदिर, सीधे बुर्ज खलीफा को टक्कर, कुतुब मीनार से 3 गुना ऊंचा, दिखता है ताजमहल

Abhyuday Bharat News / Sat, May 2, 2026 / Post views : 125

Share:

थुरा जिले के वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण कर सकते हैं। यह मंदिर दिल्ली स्थित कुतुब मीनार से तीन गुना ऊंचा है।

Vrindavan Chandrodaya Temple

मथुरा: देश का सबसे विशाल, भव्य और ऊंचा चंद्रोदय मंदिर वृंदावन में बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई महीने के अंत में मंदिर का लोकार्पण कर सकते हैं। चंद्रोदय मंदिर दिल्ली के कुतुब मीनार से भी तीन गुना ऊंचा होगा।

मथुरा जिले के वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित अक्षय पात्र मंदिर परिसर में आठ मार्च 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिलान्यास किया था। 16 नवंबर 2014 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आधारशिला रखी थी। चंद्रोदय मंदिर का निर्माण इस्कॉन बेंगलुरु द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी लागत करीब 700 करोड़ रुपये है। यह 12 साल में 70 मंजिल बनकर तैयार हो गया है।

मंदिर परिसर में एक मंच भी सजाया जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री को आमंत्रण भेज दिया गया है। हालांकि, अभी पीएमओ की ओर से स्वीकृति नहीं मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी 25 मई से 30 मई के बीच कभी भी मथुरा आ सकते हैं।

चंद्रोदय मंदिर की नींव 55 मीटर गहरी

चंद्रोदय मंदिर काफी ज्यादा ऊंचा है। इसकी ऊंचाई 210 मीटर है, जिसके चलते इसकी नींव पर विशेष ध्यान दिया गया है। नींव लगभग 55 मीटर गहरी रखी गई है। आधार को 12 मीटर ऊंचा रखा गया है। वहीं, दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा की नींव 50 मीटर गहरी है।

टेलीस्कोप से देख सकेंगे ताजमहल

चंद्रोदय मंदिर की ऊंचाई इतनी है कि मंदिर के टॉप पर टेलीस्कोप से आगरा स्थित ताजमहल देख सकते हैं। मंदिर के तीन मंजिलों पर चैतन्य महाप्रभु और राधा-कृष्ण, बलराम के मंदिर हैं।

चंद्रोदय मंदिर में नागर और आधुनिक शैली की झलक

द्रविड़, नागर और आधुनिक शैली में बने चंद्रोदय मंदिर में 4डी तकनीक द्वारा देवलोक और देवलीलाओं के दर्शन भी किए जा सकेंगे। इसके अलावा मंदिर के चारों ओर वन विकसित किए जाएंगे। इनमें बृज के 12 वन क्षेत्र (द्वादश कानन) होंगे, जिसमें वनस्पति की किस्में, चारागाह, सुंदर पेड़, तरह-तरह की लताएं होंगे। सुंदर तालाब, जिसमें कमल और कुमुद के फूल होंगे। आसपास मानव द्वारा बनाई गई पहड़ियां होंगे, जिसमें झरने गिरते रहेंगे।

चंद्रोदय मंदिर में बृजमंडल का मनोरम दृश्य होगा

वृंदावन में बन कर तैयार चंद्रोदय मंदिर में बृजमंडल का मनोरम दृश्य दिखाई देगा। इसमें पृथ्वी लोक, स्वर्ग लोक और गो लोक गैलरी लोगों का मन मोह लेगी। भूतल से एक लिफ्ट मंदिर के मध्य में है। यह लिफ्ट लोगों को 700 फीट की ऊंचाई पर ले जाएगी, जहां से लोग बृजमंडल के मनोरम दृश्य देख सकेंगे।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts