Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: एक अगस्त को देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी की चेतावनी...

Admin / Thu, Aug 1, 2024 / Post views : 279

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 नई दिल्ली : देश के अधिकतर हिस्सों में भारी का डर छाया हुआ है, केरल में भूस्खलन के बाद देश के कई राज्य अलर्ट पर है।कल कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में एक अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ इसके पड़ोसी राज्यों ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी गुरुवार को भारी बारिश और आंधी आने की संभावना है। भारी बारिश और आंधी से तबाही की आशंका जताई गई है, आम लोगों को सतर्क रहने के लिये सूचना जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा सभी में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात में भारी वर्षा होने की संभावना है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है। अधिकतर जगह भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।  उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट : उत्तराखंड में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है। इस वजह से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी। पहाड़ों से लेकर मैदान तक लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन की लगातार घटनाएं हो रही हैं। नदी नाले उफान पर हैं। दिल्ली में पानी ने तबाही मचाई हुई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिन अच्छी बारिश होगी। हरिद्वार सहित सभी मैदानी क्षेत्रों में जलभराव होगा। जो लोग नीचले क्षेत्रों में रहते हैं, उन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत है। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात में भारी बारिश होगी। कम समय में ज्यादा बारिश होगी। एक-दो घंटे में ही भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ आंधी तूफान भी आ सकता है। भूस्खलन होने की चेतावनी : विभाग ने कहा है कि लोगों को खासतौर पर रात में सतर्क रहने की जरूरत है। नीचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ेंगी। इसलिए नरम मिट्टी के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष तौर पर सावधान रहने की जरूरत है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सचेत रहने को कहा गया है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts