Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

दिल्ली न्यूज : हम डूब रहे हैं, प्रार्थना करना', जबलपुर क्रूज हादसे में दिल्ली के एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म, मातम में मायापुरी

Abhyuday Bharat News / Sat, May 2, 2026 / Post views : 120

Share:

जबलपुर में क्रूज डूबने के हादसे में दिल्ली के मायापुरी के एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। डूबते समय की आखिरी वीडियो कॉल और लाइफ जैकेट की अफरा-तफरी के बीच यह हादसा पूरे इलाके को गहरे सदमे में छोड़ गया।

नई दिल्ली: जबलपुर के सन्नाटे को चीरती एक दर्दनाक चीख… एक वीडियो कॉल, जिसमें मौत सामने खड़ी थी और आखिरी शब्द थे- 'हम डूब रहे हैं, हमारे लिए प्रार्थना करना।' कुछ ही पलों बाद कॉल कट गया और खुशियों से भरा एक परिवार हमेशा के लिए बिखर गया। दिल्ली के मायापुरी से गृह प्रवेश की खुशी में शामिल होने जबलपुर पहुंचे इस परिवार को क्या पता था कि एक सैर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी, जहां से लौटकर सिर्फ मातम और अधूरी यादें ही वापस आईं।

जबलपुर में क्रूज डूबने की घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें मायापुरी इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोग भी शामिल हैं। इनमें मधुरा (62), बेटी मेरिना (39) और नाती त्रिशान (4) शामिल हैं। ये सभी मायापुरी फेज 2 के खजान बस्ती के रहने वाले थे। मेरिना की छोटी बहन टीसा ने बताया कि जब क्रूज डूब रहा था, तब बहन का विडियो कॉल आया। उन्होंने कहा कि वे लोग डूब रहे हैं, ईश्वर से प्रार्थना करना कि वे बच जाएं। उन्होंने बताया कि क्रूज डूब रहा है और बात करते करते ही कॉल डिस्कनेक्ट हो गया।

खुशी के सफर में मातम

मृतक परिवार के रिश्तेदार सैमसन ने बताया कि मायापुरी में परिवार के साथ रहने वाले इंजिनियर प्रदीप छोटे भाई के गृह प्रवेश में मंगलवार को दिल्ली से जबलपुर गए थे। प्रदीप अपनी मां, पिता, पत्नी, बेटी और बेटे के साथ गए थे, क्योंकि उनका पैतृक शहर जबलपुर ही है। वहां बुधवार को फंक्शन था। इसके बाद गुरुवार को वे सभी क्रूज पर घूमने गए थे, जहां मौसम खराब होने से अचानक यह बड़ा हादसा हो गया। परिवार के तीन लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग बच गए।

लाइफ जैकेट बनी उम्मीद, फिर भी नहीं बच सके 3 लोग

एक रिश्तेदार ने बताया कि जब क्रूज डूबने लगा तो बेसमेंट में रखे लाइफ जैकेट निकाले गए। प्रदीप ने खुद जैकेट निकालकर अपने परिवार और दूसरों को दिए। चूंकि क्रूज डूब रहा था, समय नहीं बचा था, इसलिए जिसे जैसे समझ में आया, उसने वैसे ही पहन लिया। प्रदीप ने बेटी सिया (14) का हाथ पकड़ा हुआ था, जबकि पत्नी मेरिना ने बेटे को अपने ही लाइफ जैकेट में अंदर कर लिया था। प्रदीप और उनकी बेटी तो बच गए, लेकिन उनकी मां, पत्नी और बेटे की डूबने से मौत हो गई, क्योंकि वे लोग क्रूज के निचले हिस्से में फंस गए थे। ऐसा प्रदीप ने जबलपुर से बताया।

मायापुरी में पसरा मातम

मायापुरी के खजान बस्ती की उस गली में शुक्रवार को गम का माहौल था। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सभी सदमे में हैं। कोई ज्यादा बात करने की हालत में नहीं था। लोग बस यही कह रहे थे कि अगर लाइफ जैकेट पहले पहना दिए गए होते, तो शायद कुछ लोग और जिंदा होते। त्रिशान की मौत से लोग ज्यादा शोक में हैं, क्योंकि वह काफी चंचल था और स्कूल जाना शुरू ही किया था। सभी उसे याद कर रो रहे हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts