Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

वेस्ट बंगाल :- कोलकाता न्यूज़ : हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग विलेन, ममता बनर्जी बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी

Abhyuday Bharat News / Tue, May 5, 2026 / Post views : 112

Share:

ममता बनर्जी ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसे संभव है कि लंबी वोटिंग के बाद भी ईवीएम फुल चार्ज कैसे हुआ। 80-95 पर्सेंट ईवीएम चार्ज रहा। वोटिंग से दो पहले लोगों को गिरफ्तार किया गया। आईएएस-आईपीएस, एसडीएम समेत अधिकारियों के तबादले किए गए।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही ममता ने कहा कि मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी। ममता ने दावा किया कि मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। ममता ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि इस चुनाव में चुनाव आयोग लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने और ईवीएम में हेराफेरी करने के मामले में 'खलनायक' बन गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद भी ईवीएम 80-90 प्रतिशत चार्ज कैसे हो सकता है? यह कैसे संभव है? चुनाव से दो दिन पहले ही उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी शुरू कर दी। उन्होंने सभी आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को बदल दिया।

चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाए आरोप
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों को चुना और बीजेपी ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। यह बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच एक तरह की 'बाजी' थी। हमने पूरी सरकारी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसमें प्रधानमंत्री और होम मिनिस्टर भी शामिल थे। यह सीधे तौर पर उनका हस्तक्षेप था। उन्होंने एसआईआर से 90 लाख नाम हटा दिए थे। जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम फिर से शामिल किए गए। उन्होंने बहुत ही गंदे, घटिया और शरारती खेल खेले। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले
ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता से जगह जंगल महल तक एक जैसा माहौल है। टीएमसी कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले हो रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को टॉर्चर किया जा रहा है। बीजेपी जिस तरह अत्याचार कर रही है, गुंडों को सामने रखकर तांडव मचा रखा है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके साथ काउंटिंग सेंटर पर धक्का मुक्की की गई। उन्होंने कहा कि जब एक महिला कैंडिडेट के साथ ऐसा हो सकता है तो अन्य टीएमसी उम्मीदवारों के साथ क्या हुआ होगा?

बंगाल के लिए काला अध्याय-ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन ने मुझे फोन किया। इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह और पूरी निष्ठा से मेरे साथ हैं। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत होगी। अखिलेश ने मुझसे पूछा कि क्या वे आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कल आने को कहा। इसलिए वे कल आएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव के नतीजों की जांच के लिए 10 सांसदों की कमेटी बनाई गई है। यह बंगाल के लिए काला अध्याय है।

अब मैं एक आजाद पंछी हूं-ममता
ममता ने आगे कहा कि एक-एक करके सभी आएंगे। मेरा लक्ष्य बिल्कुल साफ है। मैं इंडिया टीम को मजबूत करूंगी। ठीक एक आम इंसान की तरह। अब मेरे पास कोई पद नहीं है, इसलिए मैं एक आम नागरिक हूं। आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं आपके पद का इस्तेमाल कर रही हूं। अब मैं एक आजाद पंछी हूं। मैंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। यहां तक कि इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं लिया है। मैं वेतन का भी एक पैसा नहीं ले रही हूं। लेकिन अब मैं एक आजाद पंछी हूं। इसलिए मुझे कुछ काम करना है, और मैं उसे जरूर करूंगी।

वोटों की गिनती में हुआ खेल-ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि गिनती के पहले दौर के बाद ही उन्होंने यह कहना शुरू कर दिया था कि बीजेपी को 195-200 सीटें मिल रही हैं। आपने अंतिम नतीजों का इंतजार भी नहीं किया। आपने 5-6 दौर की गिनती का भी इंतजार नहीं किया। मीडिया में इस तरह का प्रचार करने के बाद बीजेपी के लोग पोलिंग स्टेशन के अंदर घुस गए और उन्होंने लोगों और काउंटिंग एजेंटों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मुझे पता चला कि सभी काउंटिंग एजेंटों को हटा दिया गया है। तब मैं लगभग 30,000 वोटों से आगे चल रही थी और लगभग 5 दौर की गिनती बाकी थी। हमें 32,000 से भी ज्यादा वोट मिलने चाहिए थे।

मेरे पेट और पीठ पर लात मारी-ममता
ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी उम्मीदवार 200 सीआरपीएफ जवानों और 200 बाहरी गुंडों के साथ अंदर घुस गया और उन्होंने हमारे लोगों के साथ मारपीट की। उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और सारे फॉर्म छीन लिए। जब मुझे इस बारे में पता चला, तो मैं वहां गई। उन्होंने मेरी गाड़ी रोक दी, लेकिन मैंने दूसरा रास्ता अपना लिया। जब मैं अंदर पहुंची, तो CRPF ने मुझसे कहा कि मुझे अंदर जाने की इजाजत नहीं है। मैंने उनसे कहा कि मैं एक उम्मीदवार हूं। फिर मैंने आरओ से शिकायत की कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक गिनती तुरंत रोक दी जानी चाहिए। मैंने डीईओ को देखा। मुझे पता है कि 15 दिन पहले उसने किसी को यह संदेश दिया था कि 'गिनती में खेल होगा'। मैं कुछ मिनटों के लिए अंदर गई। उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी, और मेरे साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की। उस समय CCTV बंद था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts