ब्रेकिंग
सूचना
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपनी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। बीते साल मई में भारत और पाकिस्तान की चार दिन की लड़ाई के बाद से लगातार वह कुछ ना कुछ बोलते रहे हैं। बड़बोलेपन की वजह से आसिफ की बातें अक्सर दुनिया का ध्यान खींचती हैं।
ख्वाजा आसिफ की हालिया टिप्पणी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयानों के बाद आई है। राजनाथ सिंह ने हाल ही में केरल में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से की गई कोई भी दुस्साहस एक अभूतपूर्व और निर्णायक जवाब को न्योता देगा।
भारत की ओर से बार-बार दिए जा रहे बयान पहलगाम हमले की बरसी से पहले उसकी रणनीतिक चिंता को दिखाते हैं। भारत को समझना चाहिए कि इस्लामाबाद की ओर से भारत के किसी भी हमले का जवाब तुरंत, नपे-तुले तरीके से और निर्णायक रूप से दिया जाएगा।
ख्वाजा आसिफ राजनाथ सिंह ने क्या कहा है
राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा, 'पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए हमारा पड़ोसी किसी तरह की दुस्साहस करने की कोशिश कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। हम उनको बताना चाहतेहैं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।
पाकिस्तान और भारत के रिश्ते बीते साल के बाद काफी ज्यादा तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसकी शुरुआत 22 अप्रैल के पहलगाम केआतंकी हमले की वजह हुई थी। पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख दिखाते हुए मई में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदीर के तहत हवाई हमले किए थे।
Tags :
# International News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन