ब्रेकिंग
सूचना
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को दिखने में ‘फरिश्ता’ जैसा अच्छा बताया, लेकिन व्यापारिक मामलों में उनको एक ‘सख्त बिजनेसमैन’ करार दिया। करीब एक साल बाद दोनों देशों के नेताओं बीच हुई मुलाकात इसलिए भी अहम है, क्योंकि कुछ समय पहले ट्रंप ने भारत को ‘डूबती अर्थव्यवस्था’ और ‘नरक जैसी जगह’ तक कह दिया था।
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा किआप इस आदमी को देखिए, ये बहुत खूबसूरत दिखते हैं। बिल्कुल किसी फरिश्ते की तरह। हालांकि इनकी सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा। ये बातचीत के मामले में उतने ही ‘किलर’ हैं। ये बहुत सख्त व्यापारी (टफ ट्रेडर) हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की ये बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी हंसने लगे।
जबकि दोनों नेताओं की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारी भी तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। हमारी टीमें भी आपस में लगातार बातचीत और सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले अमेरिका दौरे के बाद से दोनों देशों के बीच सहयोग काफी बढ़ा है। पिछले साल वॉशिंगटन में हमारी बेहद सफल बैठक हुई थी। उसके बाद से हमने अपने रिश्तों में नई गति और नई ऊर्जा दी है। दोनों देश कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।
हमारे बीच सबसे अच्छे रिश्ते – ट्रंप
ट्रंप ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर काफी सकारात्मक बातें कहीं। उन्होंने कहा हमारे बीच सबसे अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच या हमारे दोनों देशों के बीच इससे ज्यादा करीबी रिश्ता हो सकता है।
Tags :
# International News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन