ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 105
Which Fruits Should Be Eaten In Summer: शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए इन फलों का सेवन किया जा सकता हैं।

Which Fruits Should Be Eaten In Summer: गर्मी आते ही शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है। गर्मी में अधिकतर लोग फल खाना पसंद करते हैं क्योंकि फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ये पाचन तंत्र को भी मजबूत करते है। गर्मी में फल खाना से पेट भी हल्का रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। ये फल डिहाइड्रेशन से बचाते है और शरीर को भी स्वस्थ रखते है। इन फलों के सेवन से लू लगने का खतरा भी कम होता है और मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता है। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन से फल खाने चाहिए।
लीची
लीची शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से गर्मियों में प्यास कम लगती है और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव होता है। इसको खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
तरबूज
गर्मियों में तरबूज खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर में पानी की पूर्ति होती है और लू लगने से भी बचाव होता है। इसको खाने से पेट हेल्दी रहता है और बाल भी तेजी से लंबे होते है।

आम
पोषक तत्वों से भरपूर आम गर्मियों में लोगों को खाना काफी पसंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में सोडियम,पोटेशियम, विटामिन सी, फाइबर और प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। गर्मियों में इसको खाने से शरीर में लू भी नहीं लगती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

खरबूजा
गर्मियों में खरबूजा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में सोडियम,पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन आदि तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से गर्मी में प्यास कम लगती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। अंगूर खाने से गर्मी में होने वाली थकान भी दूर होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अंगूर में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाया जाता हैं, जो शरीर को हेल्दी रखता है।
गर्मी में इन फलों का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।

news colection by : Anil Baghel, ABN
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन