ब्रेकिंग
सूचना
संसद में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण बजट पेश करते हुए उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की हैं
अभ्युदय भारत न्यूज़
ABN Express News 24x7
नई दिल्ली
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश कर दिया हैं। यह उनका 7वां बजट है जिसे उन्होंने संसद में पेश किया हैं। बजट पेश करते हुए उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की हैं जिससे आम जनता को काफी फायदा मिल सकता है।
आइए हम आपको बताते हैं कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक कौन सी 10 बड़ी घोषणाएं की हैं।
क्या है वित्त मंत्री की 10 बड़ी घोषणाएं.?
कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। ऊर्जा सुरक्षा एवं बदलाव के लिए एक नीतिगत दस्तावेज लेकर आएगी सरकार। पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत एक करोड़ परिवारों को 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से आवास मुहैया कराए जाएंगे। सरकार शहरी मकानों के लिए सस्ती दर पर कर्ज के लिए ब्याज सब्सिडी योजना लाएगी सरकार आंध्र प्रदेश की राजधानी के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष और भविष्य के वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करेगी। निजी क्षेत्र द्वारा बुनियादी ढांचे में निजी निवेश को व्यवहार्यता अंतर फंडिंग और सक्षम नीतियों के माध्यम से बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 5,000 रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा। मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा दोगुनी कर 20 लाख रुपये की जाएगी। केंद्र सरकार 100 शहरों में निवेश के लिए तैयार औद्योगिक पार्कों को भी बढ़ावा देगा।
सातवीं बार पेश किया बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार सातवीं बार आम बजट पेश किया हैं। इस बार भी उन्होंने पिछले वर्षों की तरह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को पेपरलेस फार्मेट में पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने मैजेंटा बॉर्डर वाली ‘क्रीम’ रंग की रेशम की साड़ी पहनी हुई है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर अधिकारियों की टीम के साथ पारंपरिक ‘ब्रीफकेस’ लिए तस्वीर खिंचवाई। टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय एक लाल कवर के अंदर रखा गया था जिस पर सुनहरे रंग का राष्ट्रीय प्रतीक बना था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचीं। यहां उन्होंने बजट पेश किया।
एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम का ऐलान
Union Budget 2024 Speech:
केंद्रीय बजट पेश करते हुए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,'सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी. इसमें 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी.' बजट में घोषणा हुई है कि सरकार बड़ी कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को 12 महीने का इंटर्नशिप कराएगी। इंटर्न को 5 हजार महीने की सैलरी मिलेगी।
एजुकेशन लोन के ब्याज पर छूट
केंद्रीय बजट 2024-25 में हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव है. घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दिए जाएंगे।
बिहार की बल्ले बल्ले
वित्त मंत्री सीतारमण ने बिहार को वित्तीय सहायता की घोषणा की. वित्त मंत्री ने कहा कि हम बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे. इससे पूर्वी क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. हम सड़क संपर्क परियोजनाओं के विकास में भी सहयोग करेंगे. पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा और बक्सर में गंगा नदी पर 26,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त दो लेन के पुल का निर्माण होगा.
मजदूरों के लिए सस्ता घर बनाएगी सरकार
वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया है कि मजदूरों के लिए नई हाउसिंग स्कीम बनेगी। मजदूरों के लिए सस्ता घर बनाएगी सरकार।
MSME के लिए क्रेडिट गारंटी योजना की घोषणा
एमएसएमई सेक्टर को दबाव के दौरान बैंक ऋण आसानी से मिलता रहे इसके लिए एक नई व्यवस्था की घोषणा की गई।
MSME के लिए क्रेडिट गारंटी योजना शुरू करेगी। ये टर्म लोन बिना कोलेटरल और तीसरे पक्ष की गारंटी के होगा।
महिला और लड़कियों के लिए 3 लाख करोड़
महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी. राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा किया जाएगा. विशाखापत्तनम-चेन्नई औद्योगिक गलियारे में कोप्पार्थी क्षेत्र और हैदराबाद-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारे में ओरवाकल क्षेत्र में विकास के लिए फंड दिया जाएगा।
ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये
लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया है कि बजट 2024 में ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुद्रा लोन को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया है कि पीएम मुद्रा लोन में मिलने वाली रकम को 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है।
सरकार बिहार के लिए वित्तीय सहायता की व्यवस्था करेगी
वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया है कि केंद्र सरकार बहुपक्षीय विकास एजेंसियों से सहायता के माध्यम से बिहार को वित्तीय सहायता की व्यवस्था करेगी। सरकार बिहार में हवाईअड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल बुनियादी ढांचा स्थापित करेगी।
5 करोड़ आदिवासियों के लिए भी बड़ा ऐलान
बजट में ऐलान हुआ है कि सरकार की ओर से जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान से 5 करोड़ आदिवासियों को डायरेक्ट फायदा होगा।
बिहार में दो नए पुल, 26 हजार करोड़ का ऐलान
बजट में ऐलान किया गया है कि बिहार में दो नए एक्सप्रेस वे बनेंगे। गंगा नदी पर दो नया पुल बनेगा। बिहार में सड़क के लिए 26 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट
उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के लोन की सहायता
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों को घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता देगी। सरकार हर साल 1 लाख छात्रों को ऋण राशि के 3 प्रतिशत की ब्याज छूट के साथ सीधे ई-वाउचर देगी।
100 शहरों में औद्योगिक पार्कों को बढ़ावा
बजट में कहा गया है कि सरकार 100 शहरों में निवेश के लिए तैयार औद्योगिक पार्कों को बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का ऐलान
आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू किया जाएगा। यह योजना आदिवासी-बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज को अपनाएगी। इससे 63,000 गांवों में 5 करोड़ आदिवासियों को कवर किया जाएगा जिससे 5 करोड़ आदिवासी लोगों को लाभ होगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री के बड़े ऐलान
• 5 साल मुफ्त राशन की व्यवस्था चलती रहेगी
• इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान
• रोजगार के लिए 3 प्रमुख योजनाओं पर काम करेगी सरकार
• बिहार में 3 एक्सप्रेस वे का ऐलान
• बोधगया- वैशाली एक्सप्रेस वे बनेगा
• पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे का निर्माण
• बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल
• बिहार में एक्सप्रेस वे के लिए 26 हजार करोड़ का प्रावधान
• छात्रों को 7.5 लाख का स्किल मॉडल लोन
• पहली बार नौकरी वालों को अतिरिक्त PF
• नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता
• मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट
• बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणा की गई है।
निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार सातवीं बार बजट को पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस गरीब महिला युवा और अन्नदाता किसानों पर रहेगा। इसके साथ ही सरकार नौकरी को बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा करने वाली है।
• नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे
• बड़ी घोषणा करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि 6 करोड़ किसने की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। पांच राज्यों के नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
• मुद्रा लोन की रकम को 10 लाख से बढ़कर 20 लाख
• इसके साथ ही मुद्रा लोन की रकम को 10 लाख से बढ़कर 20 लाख रुपए कर दिया गया है।
• 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप की भी घोषणा
• ₹500 कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप की भी घोषणा की गई है।
• वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजना के लिए 3 लाख करोड रुपए का प्रावधान किया गया है
• आर्थिक और आवागमन योजना के माध्यम से बाह्य शहरी क्षेत्रों का सुनियोजित विकास
• मौजूदा शहरों के रचनात्मक ब्राउनफील्ड पुर्नविकास के लिए रुपरेखा
• 100 बड़े शहरों के लिए जलापूर्ति, सीवेज ट्रीटमेंट और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाएं एवं सेवाएं
• 30 लाख से अधिक आबादी वाले 14 बड़े शहरों के लिए आवागमन संबंधी विकास योजनाएं
• पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 1 करोड़ शहरी गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा
• चयनित शहरों में बनेंगे 100 साप्ताहिक “हाट” अथवा स्ट्रीट फूड हब
• औद्योगिक कर्मियों के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में किराए के मकानों का निर्माण।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन