Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : ईरान में तबाही मचाएगा अमेरिका? ट्रंप कल करने जा रहे बड़ी बैठक; पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट का दावा...

Abhyuday Bharat News / Mon, May 18, 2026 / Post views : 69

Share:

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नौसेना ने नाकाबंदी कर रखी है। ईरान ने भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका इस घेराबंदी को खत्म करे नहीं तो ओमान का समुद्र उनकी कब्रगाह बन जाएगा। वहीं अब ट्रंप ने भी ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि वह जल्दी शांति वार्ता के लिए तैयार हो जाए नहीं तो वह पूरी तरह से तबाह हो जाएगा।

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच शाति वार्ता बार-बार विफल हो रही है और दोनों तरफ से एक दूसरे पर जुबानी हमले रुक नहीं रहे हैं। वहीं, इस बीच अब पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने नया दावा किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल यानी 19 मई को एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। जिसमें MI6 (यूके) और DGSE (फ्रांस) जैसी विदेशी खुफिया एजेंसियां भी भाग ले सकती हैं। लकी बिष्ट का अगर दावा सच होता है तो ईरान के खिलाफ अमेरिका जरूर कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

क्या है लकी बिष्ट का दावा

पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने दावा करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा "कल (19 मई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपने शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सैन्य अधिकारियों के साथ एक बेहद अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस हाई-लेवल मीटिंग में ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों और आगे के युद्ध की रणनीति पर चर्चा होगी। बड़ी बात यह है कि इस खुफिया बैठक में MI6 (यूके) और DGSE (फ्रांस) जैसी विदेशी खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

ट्रंप ने ईरान को दी है सख्त चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के लिए घड़ी टिक-टिक कर रही है, वे जल्दी समझौता करें, वरना उनका वजूद ही नहीं बचेगा। वहीं ईरान ने भी साफ-साफ कह दिया है कि अमेरिका ईरान में हुए भारी नुकसान की भरपाई करे तब ही जाकर कोई बातचीत होगी। अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अहम बैठक बुलाई है।

अमेरिका की इन शर्तों को ईरान ने मानने से किया इनकार

  • ईरान अपना 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) अमेरिका को सौंपे

  • केवल एक परमाणु केंद्र चालू रखे; युद्ध के नुकसान के मुआवजे की मांग छोड़े

  • अमेरिका ने ईरान से कहा कि जब्त संपत्तियों को फ्रीज ही रहने दे।

  • ईरान ने अमेरिका की इन शर्तों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

  • ईरान अपनी सेना को "हाईएस्ट अलर्ट" पर रखते हुए कहा है कि वह पीछे नहीं हटेगा।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts