Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: चीन में 200 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान यागी, क्या भारत के मौसम पर भी डालेगा असर?

Admin / Sun, Sep 8, 2024 / Post views : 401

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. शनिवार और रविवार को पश्चिम मध्य प्रदेश, 8, 11 और 12 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश भारी बारिश हो सकती है.

चीन में सुपर टाइफून ‘यागी’ दस्तक देने वाला है. तूफान यागी चीन के दक्षिणी प्रांत हाइनान (हैनान) से कुछ ही दूरी पर पहुंच गया है. इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर से भी ज्यादा है. यह पश्चिमी प्रशांत महासागर से तेजी से बढ़ रहा है और चीन के दक्षिणी प्रांत से टकराने वाला है. इसे सदी का सबसे बड़ा तूफान माना जा रहा है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि देर-सवेर इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यागी तूफान से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा. कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. आने वाले सप्ताह में कम या सामान्य बारिश हो सकती है. देश में बारिश का दौर लगातार जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में वीकेंड पर मौसम सुहाना बना रहेगा. शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हुई थी. एनसीआर में भी बारिश का असर रहा. दिनभर आसमान में बादल छाए रहे. अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का असर रहेगा. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में बारिश से अब हालात खराब होते जा रहे हैं. जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है. लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा है. वहीं यमुना दनी में बढ़ रहा जलस्तर इसके किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है.

अगले पांच दिन मौसम रहेगा सुहाना

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान क्षेत्र में छिटपुट वर्षा हो सकती है. शनिवार को पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में भी हल्की बारिश की आशंका है. 9 और 10 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र में जल प्रलय

बारिश के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र में जल प्रलय आई हुई है. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हालात खराब बने हुए हैं. लाखों लोग बाढ़ और बारिश के कारण विस्थापित किए जा चुके हैं. आपदाग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. मौसम विभाग ने 8 और 9 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. 9 और 10 सितंबर को तेलंगाना में ऐसा ही हाल रहेगा. शनिवार को गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 7 से 9 सितंबर के बीच महाराष्ट्र में भी बारिश का असर रहेगा.

बंगाल की खाड़ी के मध्य बना है कम दबाव का क्षेत्र

मानसून गर्त का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के करीब है और पूर्वी छोर औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में है. अगले 2-3 दिनों तक ऐसा ही रहने की संभावना है. कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग पर बना हुआ है. यह धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और 9 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों के आसपास के क्षेत्रों में डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है. इसके बाद, यह अगले 3-4 दिनों के दौरान गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर जम्मू और कश्मीर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है. पूर्वोत्तर राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तरों तक फैला हुआ है.    

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts