Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

कफ सिरप पर नियम बदलाः केंद्र सरकार ने OTC पर लगाई रोक, बच्चों की मौतों के बाद लिया फैसला

सूचना

उत्तर प्रदेश :-वाराणसी न्यूज : ‘जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ देंगे’, कभी धमकी देने वाले अजय राय के लिए पीएम मोदी का ट्वीट, लोग यूं कर रहे तारीफ

Abhyuday Bharat News / Sat, May 2, 2026 / Post views : 115

Share:

यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय पिछले कई सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते रहे हैं। वह बनारस में पीएम मोदी से तीन बार लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।

उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष अजय राय इस समय सुर्खियों में हैं। दरअसल, लखनऊ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्‍होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। तत्‍काल समर्थक उनको मेदांता अस्‍पताल लेकर दौड़े जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X अकाउंट पर अजय राय को टैग करते हुए उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। अजय राय पिछले तीन लोकसभा चुनावों से वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ खड़े होते रहे हैं। यूपी विधानसभा 2022 के चुनाव में उन्‍होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। उन्‍होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था- 'नमक तैयार रखना। चुनाव वाले दिन मोदी और योगी को गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया जाएगा।

क्‍या लिखा है पीएम मोदी ने अपने पोस्‍ट में?

क्‍या लिखा है पीएम मोदी ने अपने पोस्‍ट में?

प्रधानमंत्री ने संभवत: पहली बार अजय राय को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए कुछ लिखा है। पीएम मोदी ने लिखा- 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

014 लोकसभा चुनाव में 5 लाख से ज्‍यादा वोटों से हारे थे अजय राय

2014 लोकसभा चुनाव में 5 लाख से ज्‍यादा वोटों से हारे थे अजय राय

2014 लोकसभा चुनाव में अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी थी। उनको मात्र 75 हजार वोट मिले थे। वह पीएम मोदी से 5 लाख से ज्‍यादा वोटों के अंतर से हार गए थे।

2019 में ज्‍यादा वोट पाए फिर भी हार गए अजय राय

2019 में ज्‍यादा वोट पाए फिर भी हार गए अजय राय

2019 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अजय राय कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी के खिलाफ खड़े हुए। इस बार उनका मत प्रतिशत बढ़ गया। उनको डेढ़ लाख से ज्‍यादा वोट मिले। इसके बावजूद उन्‍हें पीएम मोदी से 5 लाख 22 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को दी कांटे की टक्‍कर

2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को दी कांटे की टक्‍कर

इसके बाद 2024 का लोकसभा चुनाव आया। लगातार तीसरी बार अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतरे। इस बार उन्‍होंने कड़ी टक्‍कर दी। पीएम मोदी को जहां 6 लाख 12 हजार 970 वोट मिले, वहीं अजय राय को 4 लाख 60 हजार 457 वोट हासिल हुए। प्रधानमंत्री से वह मात्र 1 लाख 52 हजार 513 वोटों से पीछे रहे।


सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफों की लगी झड़ी

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफों की लगी झड़ी

सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि काशी के चुनावों में अजय राय मोदी के खिलाफ फेके प्रोपेगेंडा फैला रहे थे, लेकिन जब वह बीमार हुए तो पीएम ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले उनके स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

राहुल गांधी ने भी शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना की

राहुल गांधी ने भी शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना की

पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट के करीब 12 घंटे बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पोस्‍ट कर अजय राय के स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। X अकाउंट पर राहुल गांधी ने लिखा है- 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।'

Tags :

#मोदी

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts