Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

दिल्ली न्यूज़ : भारत की तरफ 'झुकेंगे' PM बालेन शाह या चीन के चक्कर में देंगे गच्चा? नेपाल सीमा तक हाइवे दौड़ाने जा रही दिल्ली

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 262

Share:

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह को लेकर अटकलें लग रही हैं कि नई सरकार की विदेश नीति का रुख क्या होगा? वहीं, भारत ने नेपाल सीमा तक हाइवे दौड़ाने का प्लान कर लिया है।

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में नए चुने गए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सत्ता में आते ही 17 देशों के राजदूतों से काठमांडू में मुलाकात की। इसमें भारत, चीन, अमेरिका, जापान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, कतर और संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर भी थे। इसी के साथ ही यह कयास लगने शुरू हो गए कि बालेन शाह सरकार की विदेश नीति कैसी होगी? खासतौर पर भारत के प्रति। बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नई होने की वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि नेपाल का झुकाव भारत या चीन में से किस तरफ होगा? इस बीच, भारत ने नेपाल सीमा तक हाइवे दौड़ाने का भी प्लान कर लिया है। भारत के सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट ने 4 लेन की बाराबंकी-बहराइच सड़क बनाए जाने को मंजूरी दी है, जो नेशनल हाइवे-927 का हिस्सा होगा। यह रास्ता भारत और नेपाल के संबंधों को और मजबूती देगा। भारत इस वक्त नेपाल का सबसे बड़ा कारोबारी पार्टनर है। यह नेपाल के कुल ट्रेड का 60 फीसदी से ज्यादा है। यह बताता है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध कितना मायने रखते हैं।

भारत ने रिश्तों के नए 'हाइवे' की कर दी बड़ी शुरुआत

  • मंत्रालय ने कहा है-नया NH-927 तेज और ज्यादा भरोसेमंद कारोबारी संपर्क को बढ़ावा देगा। यह हाइवे प्रोजेक्ट करीब 50 फीसदी परिवहन समय को कम करेगा।

  • इससे बाराबंकी से बहराइच के बीच दूरी तय करने में 150 मिनट के बजाय 75 मिनट ही लगेगा। इससे वाहनों की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 80 किमी प्रति घंटे तक की जा सकती है। इस हाइवे के बनने से चाचल, गेहूं, सब्जियां, डेयरी प्रोडॅक्ट्स समेत सभी जरूरी चीजें तेजी से भारतीय बाजारों से नेपाल तक पहुंच सकेंगी।


नेपाल की विदेश नीति का अभी तक ये रहा ट्रेंड

नेपाल की विदेश नीति में अभी तक परंपरागत ट्रेंड यह रहा है कि भारत और चीन शीर्ष प्राथमिकता में रहे हैं। नेपाली कांग्रेस जहां नेपाल के भारत के करीब रहने की पक्षधर रही है तो वहीं, कम्युनिस्ट और माओवादी अक्सर चाइना कार्ड का इस्तेमाल करते रहे हैं। यह चक्र हर बार नए लीडर के आने के साथ बदलता रहा है।

  • पीएम बालेन शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत दौरे के न्योते को स्वीकार कर लिया है।

  • मॉरीशस में हुई हिंद महासागर सम्मेलन से इतर खनाल यह बात कही। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव खत्म होंगे पीएम मोदी हमारे लीडरों से बात करेंगे।

  • खनाल ने बताया कि उन्होंने मॉरीशस में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात की है। खनाल ने नेपाल की विदेश नीति पर जोर देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय हितों के मुताबिक होगी। नए का मतलब अलगाव नहीं है। हमारे मौलिक मूल्य पहले जैसे ही रहेंगे। पड़ोसियों और पार्टनर्स के साथ संबंध राष्ट्रीय हित से जुड़े होंगे।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts