Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

नई दिल्ली न्यूज : 'महिला गजनी': प्रियंका गांधी पर BJP का पलटवार, पीएम मोदी के इजरायल दौरे के बीच गाजा पर गदर

Abhyuday Bharat News / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 155

Share:

बीजेपी ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे के बीच गाजा संकट का मुद्दा उठाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर जोरदार पलटवार किया है और उन्हें 'भारतीय राजनीति की महिला गजनी' बता दिया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के बीच देश की राजनीति में गाजा को लेकर गदर मचा हुआ है। पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गाजा का मुद्दा उठाया, फिर बीजेपी ने उनपर जोरदार पलटवार करके उन्हें आतंकवादी संगठन हमास की करतूत याद दिला दी। बार-बार गाजा और फिलिस्तीन का मुद्दा उठाने के लिए बीजेपी की ओर से कांग्रेस सांसद को 'भारतीय राजनीति की गजनी' तक बता दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर कांग्रेस पार्टी शुरू से आपत्ति जता रही है। दो दिन पहले ही कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से इसकी आलोचना की है और कहा है कि ऐसा करके मोदी सरकार फिलिस्तीन को पूरी तरह छोड़ रही है, जिसे सबसे पहले मान्यता देने वालों में भारत है। अब प्रियंका गांधी ने गाजा को लेकर पीएम मोदी से ऐसी मांग कर दी है, जिससे बीजेपी भड़क गई।

बीजेपी ने प्रियंका गांधी को क्यों कहा 'महिला गजनी'

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक्स पर प्रियंका गांधी की संसद की फिलिस्तीन का झोला टांगे एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'भारतीय राजनीति की महिला गजनी वापस आ गई है! संसद में फिलिस्तीन का झोला टांगना आसान है, लेकिन 7 अक्टूबर (2023) को 1,200 बेकसूरों का नरसंहार, महिलाओं का अपहरण और रेप की निंदा करने का नैतिक साहस दिखाना साफ तौर से प्रियंका गांधी के लिए बहुत मुश्किल है।'

उन्होंने आगे लिखा है, 'निंदा करने के लिए बहुत ज्यादा नैतिक साहस चाहिए और इसके लिए वोट बैंक पॉलिटिक्स से ऊपर उठना पड़ता है। आप फर्जी गांधी सरनेम ढो सकती हैं, लेकिन आप में दृढ़ विश्वास और साहस की साफ कमी है।'

गाजा संकट का मुद्दा उठाने की पीएम मोदी से मांग

इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पीएम मोदी की इजराइल यात्रा पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपनी होने वाली इजरायल यात्रा के दौरान नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करते समय गाजा में हजारों बेकसूर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का जिक्र करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे।'

प्रियंका ने आगे लिखा, 'भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में हमेशा अपने पूरे इतिहास में सही के लिए खड़ा रहा है,हमें दुनिया को सच्चाई, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना चाहिए।'

गजनी कौन था, जिसका बीजेपी नेता ने किया जिक्र

दरअसल, बीजेपी नेता ने जिस 'गजनी'की ओर इशारा किया है, वह 2008 की बॉलीवुड की एक फिल्म के कैरेक्टर का नाम है और उसी टाइटल से वह फिल्म भी बनी है। इसमें आमिर खान ने वह भूमिका निभाई है, जिसमें गजनी 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस' की समस्या से पीड़ित है।

बीजेपी नेता ने यह नाम लेकर प्रियंका पर इसी वजह से हमला किया है कि वह गाजा संकट पर तो बोलती हैं, लेकिन हमास ने इजरायल पर जिस तरह का हमला किया, उसे नजरअंदाज कर देती हैं। (पीटीआई इनपुट के साथ)

Tags :

#मोदी

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts