Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: राज्य के खनिज विभाग मे हो रहा करोडों रूपए की रायल्टी चोरी का बडा खेला, छतीसगढ़ की जीवनदायिनी नदियों को चीर कर रेत माफिया कर रहें खोखला

Admin / Sat, Aug 31, 2024 / Post views : 265

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 छत्तीसगढ़  के खनिज विभाग में प्रतिदिन रेत माफिया करोड़ों  रूपए की रायल्टी चोरी का बड़ा  खेला कर रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़  की जीवनदायिनी नदियों को चीर कर रेत माफिया खोखला कर रहे है। रेत घाटों में  रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच बिना नंबर प्लेट के अनगिनत  हाईवा एवं ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत भर कर ले जा रहे है।  बिलासपुर, कोरबा, जाॅजगीर-चाॅपा, रायगढ, मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, सहित अन्य जिलो के जीवनदायिनी नदियों के सीने को चीर कर रेत माफिया द्वारा अवैध रूप से रेत ले जाया जा रहा है | सूत्रों के हवाले से  पूछताछ करने पर रात के अंधेरे  में  रेत भर कर ले जाने वाले बिना नंबर प्लेट के कई हाईवा एवं ट्रैक्टर चालको से कोई वैध दस्तावेज, वैध रायल्टी पर्ची नहीं होना बताया जा रहा । वहीं कुछ रेत घाटों पर ट्रैक्टर मे रेत भरने के लिए नाबालिक बच्चों को काम में लगायें जाने की चर्चा है , जो बिना सुरक्षा के अपनी जान जोख़िम में डालकर चंद रुपयों के लिए काम कर रहें हैं  देखा जाए तो शासन द्वारा नियुक्त खनिज विभाग के अधिकारी - कर्मचारियों  द्वारा ऐसे तमाम रेत घाटो पर नियमित चेकिंग की जानी चाहिए,  जिससे कि नदियों से अवैध रूप से रेत के निकाले जाने पर अंकुश लगाया जा सके, किन्तु खनिज विभाग के अधिकारियों  की उदासीनता एवं लापरवाही से रेत माफिया के हौसले बुलंद है  प्रदेश की नदियों से अवैध रूप से रेत निकालने के कारण  प्रतिदिन शासन को लाखों - करोड़ों  रूपए राजस्व की हानि हो रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने बीतें विधानसभा चुनाव मे सुशासन की उम्मीद मे भाजपा को सरकार बनाने का  मौका दिया। प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव की संवेदनशीलता तथा न्यायप्रियता से काफी उम्मीदें लगाई है। साथ ही विधायक चुन कर आए जनप्रतिनिधियों से भी जनता ने उम्मीदें  पाले है। किन्तु खनिज विभाग के बेलगाम अधिकारियों तथा रेत माफिया के मिलीभगत से रेत रायल्टी की चोरी बढ़ती  जा रही है। छतीसगढ़ की नदियों से प्रतिदिन हजारो ट्रको, हाईवा, ट्रैक्टरो द्वारा कीमती खनिज संपदा की तस्करी की जा रही है, जिसकी निगरानी करने की बजाए खनिज विभाग, पुलिस विभाग , राजस्व विभाग के अधिकारी - कर्मचारी आंख मुंद कर बैठे हुए है। निश्चित रूप से इन विभागों के द्वारा कड़ी निगरानी करने पर रेत रायल्टी की चोरी पर अंकुश लगाया जा सकता है  शासन तथा जनप्रतिनिधियों को ऐसे सभी रेत माफिया के खिलाफ कड़ी  कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे करोड़ों  रूपए की राजस्व की चोरी रोकी जा सके। रेत की रायल्टी से शासन को करोडों रूपए राजस्व की प्राप्ति होगी , जिसका उपयोग छत्तीसगढ राज्य के विकास में  हो सकेगा ।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts