Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: चकरभाठा में संचालित अंबर बूट हाउस का मामला जूती वापस करने गए ग्राहक के साथ जमकर मारपीट अंदरूनी हिस्से - अंडकोष में आई चोटें घायल के बचाव करने पहुॅचे पत्रकार से दुकान संचालक ने किया बहस, प्रार्थी ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट।

Admin / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 382

Share:

आज दिनांक 8.3.2025 की सुबह 9 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कल दिनांक 7 3.2025 की रात 10 बजे के करीब प्रार्थी राजेश कुमार धृतलहरे पिता स्वर्गीय धीरूप चंद्र धृतलहरे उम्र 45 साल पता ग्राम रहंगी इंद्रपुरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने थाना चकरभाठा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की दिनांक 5 3 2025 की शाम को मैं चकरभाठा के अंबर बूट हाउस से अपनी पत्नी दयामनी धृतलहरे के लिए प्लास्टिक जूती खरीदा था जो मेरी पत्नी के पैर में छोटा हो रहा था जिसे बदली करने के लिए मैं दिनांक 7.3.2025 शुक्रवार की शाम 7:15 पर अंबर बूट हाउस चकरभाठा गया जहां दुकान में काम करने वाले कर्मचारी लालू यादव और मालिक सिंधी भाषा में बात कर के मुझे देहाती बोल रहे थे जो मुझे समझ आ रहा था मेरा मजाक उड़ा रहा था तभी लालू यादव से जुती बदली करते समय जूती वापस नहीं होगा की बात पर बहस हो गया उसके बाद ले दे कर जूती वापस करने के बाद मैं दुकान से बाहर निकाला तो दुकान का कर्मचारी लालू यादव मुझे दुकान के सामने मेरे से बहस किया है कह कर मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गालियां देकर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट करने लगा जिससे मेरे बाएं कनपटी व अंडकोष में लगा है दर्द हो रहा है मैं बेहोश हो गया था घटना को भुवनेश्वर दिवाकर एवं वहां उपस्थित लोग देखे हैं

घटना के वक्त प्रार्थी राजेश धृतरा लहरें सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था जिसे देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी तभी वहां से समाज सेवक पब्लिक एप न्यूज़ पत्रकार सारथी गुजर रहे थे जिन्होंने भीड़ को देखकर पूछा कि क्या सड़क दुर्घटना घटी है तो लोगों ने बताया कि नहीं अंबर बूट हाउस के कर्मचारि के द्वारा ग्राहक के साथ जूती वापस करने की बात को लेकर मारपीट करते हुए अंडकोष में लात से मार कर घायल कर दिया गया है इसके बाद पत्रकार सारथी द्वारा डायल 112 को फोन कर घटनास्थल बुलाया गया और घायल व्यक्ति का बाइट लिया जा रहा था इतने में अंबर बूट हाउस दुकानदार के बड़े भाई अशोक जोतवानी जो कांग्रेस शासन में नगर के पूर्व पार्षद रह चुके हैं और इस वर्ष बीजेपी में दल बदल कर पार्षद का चुनाव लड़ कर बुरी तरह हार चुके हैं के द्वारा बदतमीजी करते हुए बहस करने लगे कि तुम इस व्यक्ति का मदद क्यों कर रहे हो और खुद की गलती को छिपाने के उद्देश्य से कहने लगे कि तुम व्यापारियों के विरोध में रहते हो तो पत्रकार सारथी ने कहा कि मैं गलत करने वाले लोगों के विरोध में रहता हु आपके दुकान के वर्कर ने गलत किया है मैं इस लिए इनकी मदद कर रहा हूं जब की इस मामले का चकरभाठा मार्केट के अन्य व्यापारियों से कोई लेना देना नहीं है

पत्रकार से पूर्व पार्षद का बहस करने का मुख्य कारण केवल यह था कि 3 साल पहले अशोक जोतवानी जी के द्वारा पब्लिक एप न्यूज़ में₹10000 का अपने कार सचिन टूर एंड टेलर्स के नाम से विज्ञापन चलवाया गया था जिसका पैसा मांगते मांगते पत्रकार सारथी थक चुके है और आज तक विज्ञापन का पैसा नहीं दिया गया है इसी बात को ले कर पूर्व पार्षद नाराज थे और अपने दुकान में हुए मारपीट की गलती छुपाने के लिए अन्य व्यापारियों का सहारा ले रहे थे

आपको बता दे की अंबर बूट हाउस अमित मेडिकल के सामने के बगल वाला एक सिंधी व्यापारी का दुकान है जहां ग्राहक के साथ हुए इस मारपीट को देखकर ये तो निश्चित है कि अब क्षेत्र के ग्राहक इस दुकान में चप्पल जूते खरीदी करने से बचेंगे क्योंकि जिस दुकान में ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार और सच बोलने में कर्मचारियों से मार पीट करवाया जाता हो उस दुकान में कौन ग्राहक जाना पसंद करेगा फिलहाल चकरभाठा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 296 115 ,2 बी एन एस के तहत मामला कायम कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts