Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: महाकुंभ समापन से पहले रेलवे ने श्रद्धालुओं को दिया झटका, 3 दिन नहीं चलेगी सारनाथ एक्सप्रेस

Admin / Wed, Feb 19, 2025 / Post views : 352

Share:

महाकुंभ समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में अब वे श्रद्धालु प्रयागराज का रुख कर रहे हैं, जो अब तक वहां नहीं जा सके हैं। ताजा खबर छत्तीसगढ़ से है। यहां से प्रयागराज जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को रेलवे ने तीन दिन के लिए रद कर दिया है।

  1. बुकिंग कर चुके यात्रियों के लिए खड़ी हुई समस्या

  2. महाकुंभ से लौटने वाले यात्री भी बुरी तरह फंसे

  3. रेलवे ने ट्रेन रद करने का नहीं बताया स्पष्ट कारण

महाकुंभ के समापन से पहले रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ा झटका दिया है। 19 फरवरी से तीन दिन तक सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा। प्रयागराज जाने के लिए यह महत्वपूर्ण ट्रेन है।

तीनों तिथि में हजारों यात्रियों ने रिजर्वेशन भी कराया है। इसके बावजूद रेलवे ने इस समय अवधि के दौरान ट्रेन को रद करने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों में काफी नाराजगी है।

छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन से सारनाथ एक्सप्रेस

  • बता दें, प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है। अभी यहां देशभर से करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। जितनी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहन से जा रहे हैं, उतने ही ट्रेनों के माध्यम से पहुंच रहे हैं।
  • छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए तो सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्सप्रेस है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलती है। सामान्य दिनों में भी इस ट्रेन में लंबी प्रतीक्षा सूची रहती है।
  • यह जानते हुए भी रेलवे ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर इस ट्रेन को रद करने का ऐलान किया है। ऐसे में तीन दिन इस ट्रेन की अनुपलब्धता के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • यात्रियों को वजह भी समझ नहीं आ रही है। आमतौर, ब्रिज निर्माण, ट्रैक मरम्मत या अन्य अधोसंरचना कार्यों को बताकर ट्रेनें रद की जाती है। केवल परिचालनीक कारण बताकर इतनी महत्वपूर्ण ट्रेन रद कर देना यात्रियों को समझ से परे हैं।
  • रेल अधिकारियों ने यहां तक नहीं सोचा कि जिन्होंने इन तिथियों में प्रयागराज जाने की तैयारी कर ली है, अब वह कैसे पहुंचेंगे। अन्य ट्रेनों में रिजर्वेशन व प्रतीक्षा सूची की स्थिति कैसी है, यह किसी से छिपी भी नहीं है।
naidunia_image

यह वजह, पर रेलवे का इनकार

ट्रेन रद करने की मुख्य वजह महाकुंभ मेले के कारण प्रयागराज स्टेशन पर क्षमता से अधिक यात्रियों की भीड़ है। रेलवे ने ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को संभालने के लिए ऐसा किया गया है। हालांकि, रेल प्रशासन इससे इनकार कर रहा है। वह पारिचालनीक कारण ही बता रहा है।

वापसी में भी दिक्कत

रेलवे के इस निर्णय से न केवल छत्तीसगढ़ से जाने वाले श्रद्धालुओं व अन्य यात्रियों को दिक्कत होगी। बल्कि वहां से वापस आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने 21, 22 व 23 फरवरी को छपरा से छूटने वाली 15159 छपरा - दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस भी रद कर दी है। इस तिथि में जिन्होंने इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराया होगा, उन्हें लौटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts