Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

Admin / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 337

Share:

बिलासपुर, - प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में जिला स्तरीय विज्ञान दिवस का आयोजन आज माउंट लिटेरा जी स्कूल उस्लापुर में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा अवनीश शरण शामिल हुए। इस अवसर पर शाससकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय कोनी के प्रो. अवनीश उपाध्याय, शासकीय ई. राघवेन्द्र राव विज्ञान महाविद्यालय के प्रो. अविनाश पाण्डेय एवं प्रख्यात अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. विनोद तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन हेतु आयोजनकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी सहित समस्त प्रतिभागियों को अपनी शुभकामना दी गई। उन्होंने दैनिक जीवन में विज्ञान की महत्ता को रेखांकित करते हुए आने वाले समय में समाज के हर क्षेत्र में विज्ञान की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. अवनीश उपाध्याय द्वारा प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की जीवनी एवं उनके द्वारा भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में किए गए खोज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित व्याख्याताओं को दी गई। प्रो. अविनाश पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता में जानकारी प्रदान करते हुए प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन का भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास में योगदान का जानकारी देते हुए रमन प्रभाव की खोज एवं 1930 में उन्हें प्रदाय नोबल पुरस्कार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन का उद्देश्य समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना ताकि भावी पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोणों का विकास हो सके एवं विद्यार्थी तथा शिक्षकगण विशेषकर शोध एवं नवाचार में अपना योगदान प्रदान कर सके। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक संचेतना के विकास हेतु शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियों का संचालन विद्यालय, संकुल एवं विकासखंड स्तर पर किया गया। इस कार्य में सहभगिता एवं विज्ञान विषय के प्रभावी अध्यापन तथा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप जिले के 40 व्याख्याताओं को इस अवसर पर श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ साइंस सेंटर तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी, माउंट लिटेरा जी स्कूल की डायरेक्टर डॉ. श्रीमती संजना तिवारी भी मौजूद थे। विज्ञान पुरस्कार हेतु चयनित 40 व्याख्याताओं सहित जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक एवं समस्त सहायक कार्यक्रम समन्वयक के साथ ही सभी विकासखण्डों के विकासखंड समन्वयक एवं शहरी स्त्रोत केंद्र अंतर्गत आने वाले समस्त संकुल केन्द्र के संकुल समन्वयक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में माउंट लिटेरा जी स्कूल के समस्त स्टॉफ ने अपनी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन वासुदेव पाण्डेय, शहरी स्त्रोत केन्द्र समन्वयक एवं आभार प्रदर्शन डॉ. मुकेश पाण्डेय ए.पी.सी. समग्र शिक्षा बिलासपुर ने किया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts