Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: पेयजल और निस्तारी की समस्या से निपटने कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग की ली समीक्षा बैठक

Admin / Sun, Mar 23, 2025 / Post views : 416

Share:
भीषण गर्मी के मद्देनजर जल संकट से निपटने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त की राशि का उपयोग पेयजल संकट से निपटने के लिए किए जाने के निर्देश बिलासपुर- कलेक्टर अवनीश शरण ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर भीषण गर्मी के मद्देनजर जल संकट से निपटने के लिए कार्य योजना बनाने व ग्रामीण इलाकों में नलकूपों के सुधार मरम्मत कार्य करने, निस्तारी के लिए जलाशयों से पानी छोड़ने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल संकट ग्रस्त इलाकों की जानकारी लेकर गंभीर समस्या वाले गांवों में 15 वें वित्त की राशि का उपयोग पेयजल संकट से निपटने के लिए किए जाने के भी निर्देश दिए।        कलेक्टर ने बैठक में ब्लॉकवार भू जल स्तर की जानकारी ली। जल संकट से निपटने वैकल्पिक व्यवस्था, नल जल योजना ,जल जीवन मिशन की स्थिति, सूखे की संभावना वाले गांवों की जानकारी, जलाशयों में जल भराव की स्थिति, जल स्रोत निर्माण पर चर्चा के साथ ही जल जीवन और नल जल मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों से जल संकट से निपटने की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया। कलेक्टर  अवनीश शरण ने कहा कि विभागों द्वारा आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए इस पर विस्तृत कर योजना बनाने की जरूरत है ताकि पानी के लिए लोग परेशान न हों। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो वहां नए स्रोतों का निर्माण किया जाए और सभी हैंडपंप की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकता वाले क्षेत्रों में पानी छोड़ा जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जलाशयों से पानी छोड़े जाने के विषय में भी विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी का दुरुपयोग न हो इस बात का ध्यान रखा जाए।         बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में किसी भी स्थिति में पानी की कमी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में जल संसाधन विभाग के विभिन्न बैराज परियोजनाओं के अधिकारी मौजूद थे, जिनके द्वारा जिले के विभिन्न जलाशयों से समय समय पर छोड़े गए पानी की जानकारी भी बैठक में दी गई। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता खारंग जलाशय श्री मधु कुमार चंद्रा, डी जायसवाल, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन कोटा , मनीष राठौर एसडीओ तखतपुर माइनर टैंक, सीपी जोशी एस डी ओ घोंघा जलाशय, आर के राजपूत,एसडीओ रतनपुर अरपा भैंसाझार के साथ पीएचई के अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts