Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: कलेक्टर-एसपी ने की मतदान तैयारियों की समीक्षा. स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने दिए निर्देश

Admin / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 372

Share:

मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई, बिजली, पानी का हो समुचित इंतजाम

स्ट्रांग रूम का लिया जायजा, सभी तैयारियां करें सुनिश्चित

 

बिलासपुर, - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह ने आज मस्तूरी ब्लॉक के सचिव और कोटवार की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। मस्तूरी ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17 फरवरी को होने हैं। उन्होंने मतदान केन्द्रों की साफ सफाई, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। मतदाताओं के मार्गदर्शन के लिए संकेतक चिन्ह भी लिखने को कहा है। उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया। सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, एसडीएम श्री प्रवेश पैकरा, जनपद सीईओ श्री भगत और तहसीलदार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कलेक्टर-एसपी ने सबसे पहले मस्तूरी में सचिवों और कोटवारों की बैठक लेकर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आईटीआई भवन में भी सचिवों और कोटवारों की इस सिलसिले में बैठक लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि हमें स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इसके लिए मुस्तैद है। कोटवारों से कहा कि आपको लोगों के बीच संदेश देना है कि सब निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने कहा। मतदानकर्मियों को लिए भी अच्छी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत लोगों को मतदान करने का संदेश दे। घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने चुनई न्यौता दे। एसपी ने कोटवारों और सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण हैं। निचले स्तर पर आपकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गुण्डे बदामाशों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। निर्वाचन के दौरान आचार संहिता का पालन करवाना भी हमारी महती जिम्मेदारी है। सामूहिक तरीके से हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना है। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधा हो, यह सुनिश्चित कर ले। स्ट्रांग रूम का लिया जायजा कलेक्टर-एसपी ने ग्रामीण मतदान के लिए डीएवी परसदा स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मल्हार में जवाहर नवोदय विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। कलेक्टर ने यहां भी बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। पचपेड़ी थाना का निरीक्षण कलेक्टर-एसपी ने पचपेड़ी थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में सभी प्रकार के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। फाईलों के संधारण और रख-रखाव की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts