Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: चलो अयोध्या धाम: रामनवमी पर बिलासपुर से निशुल्क एसी बस यात्रा,1008 भक्तों का जत्था होगा रवाना, रामभक्त प्रवीण झा पिछले साल की भांति श्रद्धालुओं को कराएंगे अयोध्या की यात्रा

Admin / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 347

Share:

चलो अयोध्या धाम: रामनवमी पर बिलासपुर से निशुल्क एसी बस यात्रा,1008 भक्तों का जत्था होगा रवाना, रामभक्त प्रवीण झा पिछले साल की भांति श्रद्धालुओं को कराएंगे अयोध्या की यात्रा

00 पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालुओं का होगा रजिस्ट्रेशन, तीन दिनी यात्रा में नाश्ता, भोजन से लेकर होटल में ठहरने की होगी उत्तम व्यवस्था

बिलासपुर। अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात देशभर में भक्तों का उत्साह अद्वितीय है। रामनगरी के दिव्य दर्शन की पावन अभिलाषा को साकार करने बिलासपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा ने एक अनूठी पहल की है। हर वर्ष 1008 श्रद्धालुओं को श्रीराम दरबार की मंगलमयी यात्रा कराने का संकल्प लेते हुए, इस वर्ष वे 21 भव्य बसों की व्यवस्था कर रहे हैं। यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क होगी। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद रूपी भोजन, नाश्ता, अयोध्या में ठहरने की सुविधा तथा दर्शन के उपरांत सुरक्षित वापसी की संपूर्ण व्यवस्था उनकी सेवा भावना से ओतप्रोत टीम द्वारा की जाएगी।

शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते श्री झा ने बताया कि रामलला की मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अचानक उनके मन में विचार आया कि क्यों न बिलासपुर संभाग के श्रद्दालुओ को रामलला के दर्शन करवाने की व्यवस्था की जाए। इसी विचार को मूर्त रूप देते हुए यह निर्णय लिया गया कि बिलासपुर संभाग से 1008 श्रद्धालुओं को हर साल रामनवमी पर रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क अयोध्या ले जाया जाएगा। इसमें 18 साल से 65 साल की आयु वाले ऐसे श्रद्धालु जो रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते है उन्हे अपना आधार कार्ड और दो फोटो लेकर नियत स्थान पर स्वयं आकर पंजीयन कराना पड़ेगा। पहले आया पहले पाया की तर्ज पर पंजीयन कराए गए 1008 लोगो को बस से अयोध्या ले जाया जाएगा। 1008 से ज्यादा पंजीयन हो जाने पर बाकी लोगों को प्रतीक्षा सूची में रखा जायेगा और उन्हें अगली यात्रा में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवीण झा ने बताया कि यात्रा के नाम पर श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस वर्ष यात्रा 05 अप्रैल को होगी ।पुलिस मैदान से लगभग 21 बसें और कई कार रवाना की जाएगी ।श्रद्धालुओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा,उनकी देखरेख के लिए स्वयं सेवकों की टीम और मेडिकल दल भी साथ रहेगा।

बाक्स

उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत

श्री झा ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर चूंकि रामलला के दर्शन के लिए पूरे देश भर से श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी इसलिए बिलासपुर के श्रद्धालु जनों को दर्शन के लिए अलग से व्यवस्था करवाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट से बातचीत की जाएगी।अयोध्या में श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

बाक्स

8 मार्च से प्रारंभ होगा पंजीयन

अयोध्या यात्रा के लिए पंजीयन अनिवार्य है। राम लला दर्शन परिवार के सदस्य रामप्रताप सिंह, प्रफुल्ल शर्मा, रौशन सिंह, राजीव अग्रवाल एवं रिंकू मित्र ने बताया कि यात्रा के लिए 8 मार्च से पंजीयन प्रारंभ होगा। 18 से 65 वर्ष आयु के कोई भी व्यक्ति यात्रा कर सकेंगे। बशर्तें पूर्ण रूप से स्वस्थ होना चाहिए। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर सीट आरक्षित की जाएगी। अंजनी ई प्लाजा ऑफिस न.- प्रथम तल FF 24 सीएमड़ी चौक तारबाहर थाना के बगल में पंजीयन फार्म प्राप्त किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts