Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: PM आवास योजना को लेकर छिड़ी जंग! पूर्व CM बघेल ने सरकार को घेरा तो डिप्टी सीएम ने दिया जवाब, सदन में हुआ हंगामा

Admin / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 364

Share:

विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच आंकड़ों को बहस भी देखने को मिली।

Budget Session: विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच आंकड़ों को बहस भी देखने को मिली। बघेल ने सरकार के ही आंकड़ों के हवाले से कहा, पिछली कांग्रेस सरकार में भी पीएम आवास बने हैं और काम हुआ है। इस मुद्दे पर विपक्ष आक्रमक नजर आया और डिप्टी सीएम के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

प्रश्नकाल में पूर्व सीएम ने वर्ष 2019 से वर्षवार पीएम आवास योजना के स्वीकृत और पूर्ण व अपूर्ण आवासों के आंकड़ा को पड़ा। उन्होंने कहा, विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी पीएम आवास को लेकर सवाल पूछे थे। हम दोनों के जवाब में भारी अंतर है। दो सदस्यों को अलग-अलग जानकारी क्यों दी गई है। डिप्टी सीएम ने कहा, विधायक मोहले को जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है, वह वित्तीय आंकड़ा है। आपने वर्षवार जानकारी मांगी थी। लिहाजा वर्षवार आंकड़ा और जानकारी आपको उपलब्ध कराई गई है।

मंत्री के जवाब के बाद पूर्व सीएम बघेल ने पूछा कि प्रदेश में 18 लाख गरीबों को आशियाना देने की बात कही गई थी। 18 लाख नए आवास बनाए जाएंगे या फिर पूर्व में जो काम अधूरा रह गया है उसे इसमें शामिल किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने इसके जवाब में कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास किया, तो हंगामा शुरू हो गया है। इस बीच प्रश्नकाल समाप्त हो गया और विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

गेड़ी युग की शुरुआत करने ब्रांड एम्बेसडर: डिप्टी सीएम साव

विधानसभा  में डिप्टी सीएम अरुण साव के विभागों के लिए 15,386 करोड़ 42 लाख 47 हजार रुपए की अनुदान मांगे पारित की गई। इससे पहले डिप्टी सीएम साव ने कहा, पिछली सरकार के मुखिया गेडी के ब्रांड एम्बेसडर थे। छत्तीसगढ़ में 5 साल एक भी सड़क नहीं बना पाने वाले, एक सड़क को रिपेयर नहीं कर पाने वाले भूपेश बघेल असल में छत्तीसगढ़ की सड़कों को कीचड़ में तब्दील कर देने की स्थिति में थे। इसलिए लोगों को गेड़ी में चलना सिखा रहे थे।

जैसा पुराने जमाने में छत्तीसगढ़ के लोग कीचड़ से बचने गेड़ी का प्रयोग करते थे। अपने बजट भाषण में एक-एक कर विपक्ष के सभी नेताओं को जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, हम विकास के लिए राजनीति करते हैं, विकास में राजनीति नहीं करते। उन्होंने अपने विभागीय बजट पर कहा, ये लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण वाला बजट है। छत्तीसगढ़ की सड़कें सिर्फ सड़क नहीं बल्कि विकास का पहिया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts