Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: कोरबा के शिक्षक बना हैवान, स्कूल की छात्रा के साथ की दरिंदगी

Admin / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 370

Share:

कोरबा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को पहले हवस का शिकार बनाया। इसके बाद भी जब मन नही भरा तो छात्रा की शादी के बाद उसे अपने साथ लिव इन पार्टनर बनाकर रखा। लेकिन दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद होने पर आरोपी शिक्षक ने उसकी हत्या कर लाश जला दी। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर पुलिस ने इस हत्याकांड के मास्टर माइंड आरोपी टीचर और उसके सहयोगी गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 3 मार्च की सुबह पाली थाना के गिधराईलमाड़ा पहाड़ी के पास एक अधजली युवती की लाश मिलने की खबर पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो मामला युवती के साथ रेप और हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस की जांच में मृतका की पहचान 28 वर्षीय शशि कला के रूप में की।

शशि कला कोरबी चौकी के ग्राम लाद की रहने वाली थी। मृतिका की पहचान उसके भाई अशोक द्वारा की गयी। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मृतिका शशिकला की शादी साल 2018 में हो गयी थी। लेकिन शादी के 15 दिनों के बाद ही शशिकला ससुराल छोड़कर वापस घर लौट आयी। इसके बाद से वह ग्राम लाद के हाईस्कूल के शिक्षक मिलन दास के साथ ही लीवइन रिलेशन मेें रह रही थी।

स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही बनाया हवस का शिकार

पुलिस की जांच में हुए इस खुलासे के बाद जब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मृतिका शशिकला ग्राम लाद के ही हाई स्कूल में पढ़ाई करती थी। जहां शिक्षक मिलन दास की उस पर बुरी नजर पढ़ गयी थी। आरोपी शिक्षक ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही छात्रा को पहले हवस का शिकार बनाया। इसके बाद जब छात्रा की शादी हो गयी, तब भी वह शिक्षक के संपर्क में ही रही और उसने अपने पति को छोड़कर वापस शिक्षक मिलन दास के साथ ही साल 2018 से लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही बनाया हवस का शिकार

पुलिस की जांच में हुए इस खुलासे के बाद जब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मृतिका शशिकला ग्राम लाद के ही हाई स्कूल में पढ़ाई करती थी। जहां शिक्षक मिलन दास की उस पर बुरी नजर पढ़ गयी थी। आरोपी शिक्षक ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही छात्रा को पहले हवस का शिकार बनाया। इसके बाद जब छात्रा की शादी हो गयी, तब भी वह शिक्षक के संपर्क में ही रही और उसने अपने पति को छोड़कर वापस शिक्षक मिलन दास के साथ ही साल 2018 से लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

पैसों की डिमांड से परेशान होकर दिया वारदात को अंजाम शशिकला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने शिक्षक मिलन दास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शशिकला से उसका अवैध संबंध था। जिसे लेकर वह उससे अक्सर पैसों की डिमांड करती रहती थी। बार-बार पैसों की डिमांड से तंग आकर उसने लिव इन पार्टनर शशिकला को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। उसने 28 फरवरी की रात अपने वाहन चालक सावन यादव के साथ मिलकर पहले शशिकला की गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद लाश को स्कार्पियों वाहन में रखकर रात को ही पाली के बगदरा के जंगल ले गये। जहां लाश पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर लौट आये। लेकिन लाश पूरी तरह से जल नही सकी थी। आरोपी शिक्षक के इस खुलासे के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में सहयोगी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts