Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: हिंदी वो दामन है,जिससे संबंधों की डोरी का जुड़ाव है।

Admin / Thu, Feb 27, 2025 / Post views : 335

Share:
*⭕अभ्युदय भारत न्यूज़* *ABN Express News 24x7* *National News Portal/ News Channel* *द्वारा साहित्यकारों, लेखकों, कवियों की रचनाओं की प्रस्तुति के लिए विशेष साहित्यिक कॉलम "साहित्य की दुनियां" शुरू किया गया है जिसमें देश और प्रदेश के उभरते हुए रचनाकारों, लेखकों, कवियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी रचनाओं, कविताओं,आलेखों को विशेष स्थान दिया जायेगा।*   *"साहित्य की दुनियां"* *साहित्यिक अंक के विशेष कॉलम* *में देश और प्रदेश के नये साहित्यकारों, रचनाकारों, नये लेखकों- कवियों की मौलिक रचनाओं, कविताओं, आलेखों का प्रकाशन किया जावेगा।*   *इस कड़ी में आज बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र बेलगहना के उभरते हुए युवा कवि सुशांत तिवारी की कविताओं का प्रकाशन किया जा रहा हैं..*   *⭕ "हिंदी भाषा"*         *⭕ हिंदी वो दामन है,जिससे संबंधों की डोरी का जुड़ाव है।*                 *कविता बद्ध*   हिंदी मेरी मातृभाषा है, पूरे देश की शान। सब भाषा से उच्च है हिंदी, मेरा देश महान।।   भारत की पहचान है हिंदी, और हम इसकी संतान है। पूरे देश की आशा हिंदी, और हम सबका अभिमान है।।   गर्व करो तुम मां हिन्दी, की आंचल का सुख पाया। इस धरती पर मां हिन्दी का, देवो ने गुण गाया है।।   रिश्तों की पावन डोरी से, पूरे जग को बांधा। शहीदों की ये आशा थी, और हम सबकी अभिलाषा है।। मेरी हिंदी माता    मेरी हिंदी माता को, कोटि कोटि प्रणाम । शब्द शब्द है आंचल, जिनकी भारत उनका नाम।।   मेरी हिंदी पहचान है और मेरा अभिमान। सबसे मीठा सबसे सुंदर है मेरा हिंदी स्वाभिमान।।   हिंदी मीरा सूर कबीरा की वाणी कथनी है। तुलसी की मर्यादा है और श्रीराम की अमर कहानी है। ...... ...... ....... ......   *⭕ रक्षा बंधन*   *गहरे जख्म पर मरहम की पट्टी कौन बांधेगा।* *मेरे टूटे दिल पर चाहत की पट्टी कौन बांधेगा।।* *अगर बहने नही होंगी तो राखी कौन बांधेगा।।*                  *⭕ बहनों की सुरक्षा*   *सबसे पावन इतना प्यारा यह त्योहार हमारा है।* *बहनों की पूर्ण सुरक्षा का तुम यह उपहार चुकाना है।।*   *केवल मिश्री और मिठाई ना रेशम का धागा है।* *रक्षा के खातिर बहना ने तुमको ये रेशम बांधा है।।*   *कुमकुम, रोली, अष्ट गंध से सजी होती है थाली।* *हमको करनी बहनों की रक्षा जैसे उपवन में माली।।*   *मां लक्ष्मी ने बली राजा को भईया कहके पुकारा है।* *आज घड़ी मंगल उत्सव की सब लोगो को प्यारा है।।*   ...... ...... ...... ......   *⭕ पिता का महत्व*   आसमान से ऊंचा कद,  और सागर सी गहराई है। कोटि नमन करता हूं उनको, जिसने दुनिया दिखलाई है।।   पिता बिना सुना है जीवन,  और कर्तव्यों का बोझ है। छत के जैसा पिता है होता, नहीं तो कदम कदम पे मोच है।।   मां की चूड़ी, बिंदी,कंगना,  और मां का पूर्ण श्रृंगार है। पिता बिना मां की हर झांकी, तकलीफों का भंडार है।।   श्रीफल स्वभाव है उनका, पिता हृदय कोमल होता है। मौन प्रेम करने वाला वो, किरदार पिता का होता है।।   *"पिता हर मुश्किल का हल है"* *"पिता बिना हर फल निष्फल है"*   ........ ........ ......... .......   *⭕ मां के बिना जीवन*   जिस घर मां का साया न हो, वो घर शोभित न हो पाता। बिन माली का उपवन जैसा, मां बिन ऐसा घर हो जाता।।   जैसे पतझड़ के वृक्ष हैं होते, उस घर की हालत होती है। बिना पंख के हंस के मुख, में जैसे कि हीरे मोती है।।   बिन मांझी की नाव है होती, बिन मूर्ति मंदिर होता है। कल कल करती सरिता में, भी सुनापन छाया होता है।।   *"!!मां ही भगवन है भगवान ही मां है"!!* ....... ........ .........   ⭕* *!!मतभेद!!*   रिश्तों के पावन दामन, को मतभेद छुड़ाता है। कितना भी गहरा रिश्ता हो, फीका पड़ जाता है।।     मन के सारी आशाओं को,  मृत घोषित कर देता है। परिवार के निश्छल मन को, निंदा,छल से भर देता है।।   जिस रिश्ते में मतभेद शुरू हो, पल भर में परित्याग करो। अपने जीवन में कपट,निंदा का, क्षण भर में संहार करो।।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts