Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद मांझी समेत छह लोगों के लिए जारी किया मौत का फरमान

Admin / Sat, Jan 25, 2025 / Post views : 374

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों का एक पर्चा मिला है। इसे पर्चे में नक्सलियों ने छह लोगों के खिलाफ मौत का फरमान जारी

  • नक्सलियों ने छह लोगों के लिए जारी किया मौत का फरमान

  • नक्सलियों की लिस्ट में पद्मश्री वैद्यराज मांझी का नाम

  • गांव लौटने पर मौत की सजा का ऐलान

  • नक्सलियों ने कहा कि ये सभी माइंस के दलाल हैं

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी समेत छह लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। इन लोगों पर खदानों की दलाली करने और पुलिस कैंप का समर्थन करने का आरोप है। नक्सलियों ने धौड़ाई में एक पर्चा फेंका है, जिसमें इन्हें 'जनअदालत' में मौत की सजा देने की बात कही गई है। इस धमकी से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ महीने पहले ही नक्सलियों ने वैद्यराज मांझी के भतीजे की हत्या कर दी थी।

इनलोगों के लिए जारी किया मौत का फरमान

नक्सलियों ने पद्मश्री से सम्मानित वैद्यराज हेमचंद मांझी, सरपंच हरिराम मांझी, नारायण नाग, तिलक बेलसरिया, परिवहन संघ अध्यक्ष शरद और रामेश्वर बघेल को निशाना बनाया है। नक्सलियों का आरोप है कि ये सभी आमदाई खदान के समर्थक हैं और पुलिस की मदद करते हैं। उन्होंने धमकी दी है कि अगर ये लोग गांव वापस लौटे तो उन्हें 'जनअदालत' में मौत की सजा दी जाएगी।

जनअदालत में चलता नक्सलियों का कानून

यह 'जनअदालत' नक्सलियों द्वारा चलाया जाने वाला एक गैरकानूनी 'न्यायालय' होता है, जहां वे अपना कानून चलाते हैं। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि कब तक गांव के बाहर रहोगे। इन्हें जनअदालत में मौत की सजा दी जाएगी। सागर साहू के जैसी इनको मौत दी जाएगी।

पंचायत चुनाव से ठीक पहले फरमान

यह घटना त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले हुई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और अपने घरों से निकलने से भी कतरा रहे हैं। पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वैद्यराज हेमचंद मांझी हैं जाने माने वैद्य

वैद्यराज हेमचंद मांझी एक जाने-माने वैद्य हैं और उन्हें पिछले साल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। वे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के जानकार हैं और आदिवासी समुदाय में उनका काफी सम्मान है। कुछ महीने पहले ही नक्सलियों ने उनके भतीजे की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से वे नारायणपुर जिला मुख्यालय में रह रहे हैं।

आमदाई खदान का समर्थन करने वालों को मौत की सजा दी जाए

नक्सलियों द्वारा जारी किए गए पर्चे में लिखा है कि आमदाई खदान का समर्थन और मदद करने वालों को मौत की सजा दी जाए। इससे साफ होता है कि नक्सली खनन गतिविधियों का विरोध कर रहे हैं और इसे स्थानीय लोगों के लिए नुकसानदेह मानते हैं। वे खदानों को पर्यावरण और आदिवासी संस्कृति के लिए खतरा मानते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब नक्सलियों ने किसी पद्मश्री पुरस्कार विजेता को निशाना बनाया है। इससे पहले भी कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख लोगों को नक्सलियों की धमकियों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपये का इनाम था। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य चलपति भी शामिल था। यह मुठभेड़ ओडिशा बॉर्डर पर स्थित भालूडिग्गी जंगल में हुई थी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts