Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: पैक्स एवं लैम्प समितियों को पीओएस मशीन, डीबीटी, खाद भंडारण और वितरण की दी गई जानकारी, कृभकों द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Admin / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 357

Share:

मुंगेली, - अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत जिले में सहकारी समितियों को सशक्त बनाने एवं किसानों को अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘‘कृषक भारती को-आपरेटिव लिमिटेड’’ (कृभकों) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पैक्स एवं लैम्प समितियों को पीओएस मशीन, डीबीटी, खाद भंडारण एवं वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के दौरान केसीसी खाद वितरण में समितियों की भूमिका को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कृभकों द्वारा समितियों को उर्वरकों की सीधी आपूर्ति करने और किसानों को समय पर आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके अलावा किसानों को फसल विविधीकरण के प्रति जागरूक करने और धान के बदले अन्य फसलों के लिए अधिक से अधिक लोन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर केसीसी लोन उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें खाद, बीज, कृषि उपकरण और नगद राशि शामिल होती है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में राज्य प्रमुख कृभको राघवेन्द्र सिंह तोमर, सहायक आयुक्त सहकारिता  हितेश श्रीवास, उप संचालक कृषि विभाग  एम. आर. तिग्गा, नोडल अधिकारी सीसीबी  संतोष ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं समस्त समिति प्रबंधक उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts