Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली सुधाकर ढ़ेर , हथियार बरामद

Admin / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 236

Share:
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बस्तर पुलिस ने 83 दिनों में 100 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल किया है, वही पुलिस के द्वारा अब तक भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बस्तर पुलिस ने 83 दिनों में 100 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल किया है, वही पुलिस के द्वारा अब तक भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है, आज के मुठभेड़ में पुलिस ने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली को भी मार गिराने में सफलता हासिल किया है। बता दें कि दंतेवाड़ा व बीजापुर की सीमा से सटे गाँव में मंगलवार की सुबह हुए मुठभेड़ में 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किया गया है, इस मुठभेड़ में 25 लाख ईनामी नक्सली DKSZCM सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी मुठभेड़ में मारा गया, इस दौरान इलाके में किये गए सर्चिंग में पुलिस ने एक इंसास राइफल, 303 राइफल व अन्य हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। बता दे कि अब तक बस्तर रेंज में जनवरी माह से लेकर अबतक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 100 नक्सलियों के शव पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि ज़िला दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्र के थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा,बोड़गा तथा इकेली के सरहदी क्षेत्र में नक्सल कैडरों की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाइटर के टीम निकली हुई थी, आज सुबह 8 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई, मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए, प्रारंभिक तौर पर एक नक्सली की पहचान दंतेवाड़ा स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली 25 लाख ईनामी निवासी वारंगल जिला तेलंगाना के रूप में हुई है, अन्य दो नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल,12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी मौके से बरामद किया गया, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर, कोबरा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी के अलावा सीएएफ व अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है, वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 83 दिनों में कुल 100 नक्सलियों के शव बरामद किये गये, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts