Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: बहुत जल्द होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार…. दो मंत्रियों के नाम पर हुआ फैसला:सूत्र

Admin / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 352

Share:
छत्तीसगढ़ की साय सरकार में दो मंत्रिपद आज भी रिक्त है।इसके लिए काफी समय से चर्चाओं का दौर जारी है।भाजपा संगठन में भी बड़े बदलाव होने की चर्चा है।भाजपा को बहुत जल्द अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिलने वाला है।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दो नए मंत्रियों को लिए जाने की भी चर्चा है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों से मिली रही जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को मंत्रिमंडल के विस्तार होने के संकेत मिले हैं। इस दौरान दो नए विधायकों को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है। पुराने दिग्गज नेता को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी चर्चा की थी। इसके बाद मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार की रूपरेखा तय हुई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिलासपुर विधानसभा से विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री पद दिए जाने की संभावना है। अमर अग्रवाल बिलासपुर के दिग्गज नेता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार में आबकारी व निकाय मंत्री रह चुके हैं। उनके पास विभाग संभालने का काफी अनुभव है। सामान्य वर्ग से आने वाले अग्रवाल को इस बार फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।वहीं, दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी है। वे प्रदेश में आरएसएस के पूर्व प्रांत संघचालक बिसराराम यादव के बेटे हैं। गजेंद्र यादव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।अब पार्टी हाईकमान किसके नाम पर मुहर लगाएगी यह देखना बाकी है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts