Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: 80 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 05 रुपए हरी सब्जियों के दाम हुए कम, किसान परेशान, आधी रह गईं कीमतें

Admin / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 352

Share:
गोल बाजार में पसरा सन्नटा*व्यापारियों के चहरे में छाई उदासी मुंगेली - सब्जियों की बाजार में आवक बढ़ने के साथ ही भाव में कम होने लगे हैं। फूल गोभी, टमाटर, मटर सहित कई सब्जियों के दाम में कमी आई है। जबकि पूर्व इनके दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। दाम 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे। सब्जियों के दामों में आए कमी से लोगों को काफी राहत मिली है। बाजार में लगभग सारी सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। जो सब्जियां आज से 1 महीने पहले 50-80 रुपए प्रति किलो तक बिक रही थी अब वह सभी सब्जियां इसके आधे दाम से भी कम हो गई है। लोकल हरी सब्जियों की अच्छी आवक के चलते नगर में सब्जियों के दाम कम हो गए हैं।           सर्दियों के शुरू होते ही सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में काफी गिरावट आ गई थी। अब सर्दी विदाई ले रहा है, लेकिन लोकल सब्जियों की आवक बढ़ गया है। इसके कारण सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। टमाटर, मटर और अन्य हरी सब्जियों के दामों में कमी आई है। सब्जियों के दाम कम होने के कारण इसका सीधा फायदा सडक़ पर ठेला लगाने वाले और स्ट्रीट फूड सहित रेस्टोरेंट वालों को हो रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बीते दिनों की बात की जाए तो लगभग सभी सब्जी 50-80 रुपए से ज्यादा प्रति किलो भाव में बिक रही थी लेकिन जैसे-जैसे लोकल सब्जियों की आवक शुरू हो गया तो इसके दाम कम हो गए हैं। सब्जियों के दाम कम होने से ग्राहक खुश सब्जी लेने बाजार पहुंच रहे ग्राहक खुश हैं और पूरे सप्ताह की सब्जी एक साथ खरीद रहे हैं। इसके साथ ही ठेले लगाने वाले, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वालो को भी इसका फायदा हो रहा है। मटर, टमाटर, मिर्ची, धनिया, पत्तागोभी, फूलगोभी, लोकी, खीरा, भाजी, मूली, मेथी पालक के दामों में गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले 40 रुपए किलो बिकने वाला आलू अब 20 रुपए किलो, मटर 80 रुपए से 30-35 रुपए प्रति किलो बिक रही है। किसानों के चेहरे पर उदासी सब्जियों में टमाटर के भाव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अगर दाम बढ़े तो ग्राहकों में हाहाकार मच जाता है। वही टमाटर के दाम गिरने से किसानों की हालत पतली हो जाती है। कुछ ऐसे ही टमाटर के भाव इन दिनों काफी कम हो गए हैं। जिससे किसानो की हालत खस्ता हो गई है। कभी 80-90 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर आज 05 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। जब टमाटर के दाम महंगे थे तो फसल उगाने वाले भी मालामाल हो रहे थे। लेकिन आज इसको उगाने वाले किसान बेहाल है। किसानों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है। मुंगेली गोल बाजार में सब्जियों के दाम मुंगेली गोल बाजार में सब्जियों के दाम रविवार को करेला 50 रुपए, आलू 20, नवलगोभी 15, बरबट्टी 40, भाटा 20, लवकी 15, हरा मटर 30, फूलगोभी 15, पत्तागोभी 10, शिमला मिर्च 40, हरी मिर्च 40, भिंडी 40 रुपए किलो और लालभाजी, पालकभाजी 20 रूपए किलो, मैथी भाजी 30 रूपए किलो बिक रहा है। सब्जी व्यापारियों ने बताया कि कि चुनावी माहौल को देखते हुए बाजार सन्नाटा सा पसरा हुआ है इसे देख व्यापारियों में काफी उदासी देखने को मिल रही है । व्यापारियों का कहना है कि गांव-गांव में चुनावी माहौल होने के कारण लोग अपने गांव स्तर के चुनाव में बिजी है यही वजह से ग्रामीण बाजार नही पहुँच रहा जिसके कारण शहर में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts