Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: यादव जी के मधु जी" फिल्म 28 फरवरी को प्रदेश भर में एक साथ होगी रिलीज....

Admin / Sat, Feb 22, 2025 / Post views : 345

Share:
एक बुजुर्ग की प्रेम कहानी पर आधारित यह फिल्म हास्य प्रधान और संवेदनशीलता से भरपूर है बिलासपुर- "यादव जी के मधु जी" छत्तीसगढ़ी फिल्म 28 फरवरी से प्रदेश के 35 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म बिलासपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में शूटिंग की गई है। यह फिल्म एक रिटायर्ड बुजुर्ग व्यक्ति के प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें वह अपनी हम उम्र की एक महिला से प्रेम कर बैठता है जिसे समाज और परिवार स्वीकार करने तैयार नहीं है। फिल्म आखिरी समय तक अपने दर्शकों को किस तरह बांधकर रखती है और इस फिल्म का अंतिम परिणाम क्या आता है यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। इस संबंध में बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान फिल्म के निर्देशक आदिल खान,मुख्य कलाकार सुनील चिपड़े, रोहित वैष्णव और वैष्णवी जैन ने बताया कि फिल्म क्षेत्रीय भाषा छत्तीसगढ़ी और हिंदी मिक्स में तैयार हुई है। इस फिल्म के ज्यादातर कलाकार रंगमंच से जुड़े हुए है । रंगमंच की वास्तविक सरलता फिल्म के अभिनय में दिखेगी और फिल्म रियलिस्टिक बन पड़ी है। यह 70 एमएम की ईस्टमैन कलर टोन और सिनेमा टू ग्राफी स्टाइल दूसरी फिल्मों से डिफरेंट है। स्क्रीन प्ले, तकनीक, डायलॉग, भाषा, म्यूजिक और बीजीएम म्यूजिक, लिरिक्स फोक म्यूजिक यह सब दूसरी फिल्मों से कुछ हटकर है।यह फिल्म सिर्फ छत्तीसगढ़ी लोगों के लिए ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में रह रहे विभिन्न भाषा भाषी लोगों तक भी पहुंचेगी। भाषाई सरलता और सिचुएशन की वजह से हर व्यक्ति के देखने लायक है। फिल्म के कलाकारों ने बताया की सुंदरानी चैनल पर इसका ट्रेलर अभी रिलीज हो चुका है। अर्बन सिटी बेस्ड भाषा में यह फिल्म लोगों को पसंद आएगी। अपना सिनेमा बैनर तले बनी इस फिल्म का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में सात गाने हैं जिसमें कसम से और चना के दार गाना लोगों की जुबान पर चलने लगा है। विभिन्न आयोजनों में भी डीजे और साउंड सिस्टम में यह गाने धूम मचा चुके हैं।हास्य प्रधान यह फिल्म संवेदनशीलता से भी भरी हुई है। एक जिम्मेदार बुजुर्ग अपने उम्र के अंतिम पड़ाव में किस तरह प्रेम करके उसे निभाता है यह सारी बातें फिल्मों में समाहित है। परिवार के लोग बुजुर्ग यादव की प्रेम कहानी को कैसे और क्यों एक्सेप्ट करते हैं यह 28 फरवरी को ही पता चलेगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts