Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : कौन है नरेंद्र नयन शास्त्री उर्फ चावल बाबा? तुम अंधी हो जाओगी कि कहकर महिला से किया रेप, बड़े-बड़े नेता थे भक्त...

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 10, 2026 / Post views : 25

Share:

जेल में बंद नरेंद्र नयन शास्त्री एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार उसके ऊपर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि नरेंद्र नयन शास्त्री कौन है।

रायपुर: महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद नरेंद्र नयन शास्त्री उर्फ चावल बाबा एक बार फिर से सुर्खियों में है। नरेंद्र नयन शास्त्री जेल जाने से पूर्व अपनी भविष्यवाणियों में बड़े-बड़े दावा करता था। यहां तक कि वह यह भी दावा करता था कि छत्तीसगढ़ के सीएम बदलने वाले हैं। जेल में बंद बाबा पर अब धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

महासमुंद में लगाता था दरबार

नरेंद्र नयन शास्त्री का महासमुंद के इलाके में अच्छा खासा प्रभाव था। वह सालों से उस इलाके में भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता था। लोगों के बीच में नरेंद्र नयन शास्त्री दावा करता था कि हम भूत और भविष्य बता देते हैं। इस नाम पर दूर-दूर से लोग उसके पास आते थे।

चावल वाला बाबा के नाम से था मशहूर

रेप का आरोपीनरेंद्र नयन शास्त्री अपने भक्तों के बीच में चावल वाले बाबा के नाम से मशहूर था। वह दावा करता था कि एक मुट्ठी चावल को पढ़कर मैं लोगों की भविष्य बता देता हूं। साथ ही उसकी जिंदगी में होने वाले परेशानी का समाधान भी बता देता हूं।


चाय वाले बाबा भी बुलाते थे उसे

नरेंद्र नयन शास्त्री को लोग चाय वाले बाबा भी कहते थे। इसके पीछे की कहानी यह थी कि बाबा अन्न और जल ग्रहण नहीं करते थे। वह सिर्फ चाय पीकर रहता था। इसलिए चाय वाले बाबा कहते थे। बाद में हालांकि शुगर होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर भोजन ग्रहण करना शुरू कर दिया था।

समाधान के नाम पर आश्रम में रोका और गलत किया

एक परेशान महिला चावल वाले बाबा के पास आई थी। महिला परिजनों के साथ आई थी। बाबा ने उसकी परेशानी बताकर परिजनों का डरा दिया। महिला से कहा कि तुम अंधी हो जाओगी। बाधा दूर करने के नाम पर बाबा ने रात में उसे रोक लिया और उसके साथ गलत किया। महिला बहुत दिनों तक चुप रहने के बाद बाबा के खिलाफ एफआईआर करवाई। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।


चेहरा ढके रहा बाबा

वहीं, बाबा का रसूख का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया के सामने नहीं आने दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें बाबा ने अपना चेहरा ढक रखा था।

सीएम बदलने की भविष्यवाणी

बाबा काछत्तीसगढ़में आडंबर बड़ा था। उसने बीते दिनों एक वीडियो में दावा किया था कि छत्तीसगढ़ के सीएम बदल जाएंगे। साथ ही यह भी दावा करता था कि हम यह भी बता देंगे कि छत्तीसगढ़ के किस विधानसभा सीट से कौन और कितने वोट से जीतेगा।


प्रवचन भी करता था चावल बाबा

यही नहीं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में वह प्रवचन भी करता था। उन प्रवचनों में बड़ी-बड़ी बातें करता था। यही नहीं उसके दरबार में प्रदेश के बड़े-बड़े नेता आते थे। यही वजह है कि उसका आडंबर इतने दिनों से चल रहा था।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts