Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : ‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

Abhyuday Bharat News / Sat, Jul 11, 2026 / Post views : 22

Share:

अयोध्या. श्रीराम मंदिर में हुए चंदा गबन का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले पर बयानबाजी लगातार जारी है. इसी बीच महंत धर्मदास का एक बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासिचव रहे चंपत राय पर निशाना साधा है. उन्होंने चंपत राय और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी पर गंभीर आरोप लगाया है.

महंत धर्मदास ने कहा कि “मंदिर नहीं बनिया की दुकान चला रहे थे. चंपत कंपनी ने बनिया की दुकान चलाई. रामजी चंपत को दंड देने वाले हैं. ट्रस्ट के लोगों की नीयत ठीक नहीं थी. चंपत मालिक बन जमीन खरीदता था, इन लोगों ने जमीन घोटाला किया है. अव्यवस्था को जन्म देने वाले चंपत हर सामान की खरीद में कमीशनबाजी करते थे”. वहीं गोविंद देव गिरी को लेकर महंत ने कहा कि गोविंद देव गिरि कथावाचक हैं, पैसा कमा रहे हैं. कथा वाचक क्या व्यवस्था संभालेगा?

बता दें कि चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्ष भी हमलावर है. शुक्रवार को ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से चुप्पी तोड़ने को कहा है. कांग्रेस ने कहा कि मंदिर की आधार शिला रखने के साथ ही शुभारंभ का श्रेय पीएमओ ने लिया है तो फिर इस मामले पर मौन क्यो हैं. पार्टी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग करने की मांग की है.

इतिहास

कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि करोड़ों रामभक्त इस मामले में जवाब चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक मौन हैं. दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार की देखरेख में हुआ, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री ने किया और पूरे मंदिर निर्माण का राजनीतिक श्रेय भाजपा ने लिया, तो अब कथित अनियमितताओं के आरोपों पर सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के सामने आकर पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts