Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : 11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

Abhyuday Bharat News / Sat, Jul 11, 2026 / Post views : 26

Share:

11 July History : 11 जुलाई भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है. इसी दिन 2006 में मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इसके अलावा 1889 में सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय क्लब बना, जबकि 2021 में भारतीय मूल की सिरिशा बांदला ने वर्जिन गैलेक्टिक के यूनिटी-22 मिशन के साथ अंतरिक्ष की सफल उड़ान भरकर देश का गौरव बढ़ाया. आइए जानते हैं 11 जुलाई को भारतीय इतिहास में दर्ज ऐसी ही प्रमुख घटनाओं के बारे में।

आज की प्रमुख घटनाएं (11 July History)

1346: लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ पवित्र रोमन साम्राज्य के सम्राट बने।

1673: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए.

1801: फ्रांसीसी खगोलशास्त्री जीन-लुई पोंस ने एक धूमकेतु की खोज की.

1889: सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय क्लब बना.

1921: मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की.

1930: डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में एक दिन में 309 रन बनाए.

1948: येरूशलम पर पहला हवाई हमला हुआ.

1957: मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्यों में शामिल आगा खां का निधन हुआ.

1971: चिली की तांबे की खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया.

1973: पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 122 लोगों की मौत हुई.

1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मरणोपरांत मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया.

1979: अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काईलैब हिंद महासागर और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्र में धरती पर गिरी.

1987: विश्व की आबादी 5 अरब के पार पहुंची, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस घोषित किया.

1989: पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया.

1994: परमवीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे का निधन हुआ.

1995: अमेरिका और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए.

1995: बोस्निया के स्रेब्रेनित्सा में 7,000 से अधिक लोगों का नरसंहार हुआ.

2000: अमृता प्रीतम को पंजाबी साहित्य के लिए शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया गया.

2002: चांग सांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.

2006: मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 189 लोगों की मौत और 800 से अधिक लोग घायल हुए.

2011: नेपच्यून ग्रह ने अपनी खोज के बाद सूर्य की पहली परिक्रमा पूरी की.

2019: यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े धातु के गुंबद का उद्घाटन किया.

2021: भारतीय मूल की सिरिशा बांदला ने वर्जिन गैलेक्टिक की यूनिटी-22 मिशन के तहत अंतरिक्ष की सफल उड़ान भरी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts