Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

बिलासपुर : मस्तूरी गोलीकांड में हाई कोर्ट ने दी राहत

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 10, 2026 / Post views : 120

Share:

मस्तूरी गोलीकांड में जेल में बंद अकबर खान के साथ ही देवेश सुमन उर्फ निक्कू, मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस और मोहम्मद मतीन को एक साथ बेल प्राप्त हुई। सबकी जमानत याचिकाएं अलग-अलग थी कोर्ट ने कहा है कि चालान जो लगभग 459 पेज में है और गवाहों की संख्या जो 73 है को देखते हुए इसका ट्रायल लंबा चलेगा। आरोपी जेल में बंद है, इसे देखते हुए जमानत दी जा रही है। जमानत याचिका एनसीआरसी नंबर 1603 में अभियुक्त अकबर खान की तरफ से सीनियर एडवोकेट मनोज पराजपैय ने पैरवी की अन्य जमानत याचिका 1678, 2344, 2495 में क्रमशः अधिवक्ता राहुल गोस्वामी, एम आशा, भास्कर पयासी उपस्थित हुए जमानत याचिकाओं का विरोध आपत्ति करता की ओर से अधिवक्ता प्रफुल्ल भारत, और उमाकांत सिंह चंदेल ने किया। राज्य की ओर से अधिवक्ता एच ए पी एस भाटिया उपस्थित हुए। जमानत आदेश ₹100000 का ब्रांड गवाहों को प्रभावित न करना, लगातार पेशी में उपस्थित होना जैसी शर्ते हैं।

अपराध क्रमांक 736/25 धारा 109,3,5, 612 बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट मस्तूरी गोलीकांड के मामले में पहली जमानत उच्च न्यायालय से अकबर खान को मिली। एनसीआरबी 1603/2026 फीलिंग डेट 32.20.26 कई बार सुनवाई हुई तारीख है बताती है कि मामला आसान नहीं था। उदाहरण देखिए 13.2 के बाद 22.2, 3.3, 17.3, 13.4, 28.4, 11.5, 29.6 और अंत में 2 जुलाई 2026 को जस्टिस संजय के अग्रवाल के बेंच से अकबर खान को बड़ी राहत मिली और उन्हें जमानत प्राप्त हुई। जमानत का आदेश 12 पृष्ठ में है सत्र न्यायालय बिलासपुर में अकबर खान की जमानत की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है और वह जेल से रिहा हो चुका है।

इस पूरी खबर को बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के किसी भी अखबार ने प्रकाशित नहीं किया यह बात बहुत कुछ कहती है। मस्तूरी गोलीकांड मामले की सुनवाई चतुर्थ सत्र न्यायालय बिलासपुर में चल रही है। जमानत की खबर का न छपना इस पूरे मामले के संवेदनशील होने की ओर इशारा करता है। जेल में बंद आरोपियों में सबसे प्रमुख नाम विश्वजीत अनंत का है।

मस्तूरी का गोलीकांड अपराध घटित होने के तीन दिन के भीतर ही इस अपराध में शामिल लोगों की धड़पकड़ शुरू हो गई थी। पहले राउंड की गिरफ्तारी विश्वजीत अनंत की हुई थी और उसके बयानों के आधार पर अकबर खान को गिरफ्तार किया गया था। अकबर खान के बयानों में मस्तूरी के कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और टाकेश्वर पटेल का नाम आया था। जिन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वे लगातार फरार हैं। दो अभियुक्त की फरारी में ही अन्य सभी गिरफ्तार अपराधियों के चालान प्रस्तुत हुए। सत्र न्यायालय में प्रकरण की सुनवाई चल रही है और अभी भी बिलासपुर पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की जमानत पर सबसे रोचक जवाब गूगल का है गूगल के अनुसार 9.7 में भी सभी आरोपी बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद है और उनकी जमानत याचिका खारिज हुई है गूगल बाबा दो आरोपियों को फरार बताता है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts