Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: इंडियन आर्मी लगाएगी सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी, पहली बार आ सकते हैं मिलिट्री टैंक, जानिए क्या होगा खास?

Admin / Sat, Aug 17, 2024 / Post views : 371

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की पहल पर युवाओं को सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। रायपुर में सेना के हथियारों की प्रदर्शन लगेगी… छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडियन आर्मी एक अनूठा कैंप लगाने जा रही है। युवाओं को इंडियन आर्मी के मॉडर्न हथियार देखने को मिलेंगे। आर्मी कैसे देश की रक्षा के लिए काम करती है, यह जानने का मौका मिलेगा। भारतीय सेना इसकी तैयारियों में जुटी हुई है।
अक्टूबर महीने में होगी प्रदर्शनी
बता दें कि अक्टूबर में भारतीय सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स में यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है, मुझे घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार की पहल पर अक्टूबर में भारतीय सेना राजधानी में पहली बार अपने हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति करने जा रही है।
इस प्रकार की सैन्य प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित की जाएगी। हमारे प्रदेश के युवाओं को सेना के बारे में जानने और उनके सैन्य कौशल को देखने-समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, साथ ही राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी।
भारतीय सेना की तरफ से लगेगी हथियारों की प्रदर्शनी
भारतीय सेना हमेशा शिक्षा, कौशल विकास, उज्जवल कल के लिए प्रेरित करने का काम करती है। इसी जज्बे के तहत हथियारों की प्रदर्शनी का रायपुर में आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री साय की घोषणा से युवाओं का उत्साह और बढ़ गया है।

Exhibition Of Military Weapons: पहली बार आ सकते हैं टैंक

बता दें कि यह पहला मौका होगा जब मिलिट्री में मौजूदा समय में इस्तेमाल किए जा रहे टैंक और डिफेंस सिस्टम को आम लोग देख पाएंगे। इसका प्रयास सेना के अधिकारी कर रहे हैं। रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज चौक के पास इंडिया-पाकिस्तान वॉर में इस्तेमाल किए गए रिटायर टैंक को स्मारक के रूप में रखा गया है।इससे पहले रायपुर के साइंस कॉलेज और पुलिस परेड ग्राउंड में सेना की प्रदर्शनी में सिर्फ स्मॉल आर्म यानी की छोटी बंदूकें और पिस्टल लोगों को देखने को मिले थे।

राज्यपाल से मिले आर्मी-एयर फोर्स अफसर

स्वतंत्रता दिवस की ठीक दूसरे दिन शुक्रवार को इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ एनसीसी के अधिकारियों ने राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की।
Exhibition Of Military Weapons
राज्यपाल रमेन डेका से एंटी नक्सल टास्क फोर्स के कमाण्डर एयर कमोडोर फेलिक्स पैट्रिक पिंटों ने मुलाकात की।
Exhibition Of Military Weapons
राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया कमाण्डर बिग्रेडियर अमन आनंद ने मुलाकात की।
Exhibition Of Military Weapons
राज्यपाल रमेन डेका से एनसीसी ग्रुप कमाण्डर ब्रिग्रेडियर वी.एस. चौहान वीएसएम ने मुलाकात की।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts