Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: ■ चक्रधर नगर स्कूल में जननायक रामकुमार जन्म शताब्दी वर्ष पर हुए शैक्षिक प्रतियोगिताओं के आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

Admin / Tue, Dec 17, 2024 / Post views : 280

Share:

ABN Express News 24x7 

रायगढ़। 16 दिसम्बर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक रामकुमार की स्मृति में उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर शहर के अनेक संस्थानों में आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में जन्म शताब्दी आयोजन समिति के सहयोग से स्वामी आत्मानन्द शासकीय उ मा वि चक्रधरनगर में भी बच्चों के लिए स्लोगन,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए सोमवार 16 दिसम्बर को स्कूल में एक गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद पंकज कंकरवाल, विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद कौशलेश मिश्र , वरिष्ठ रंगकर्मी अनुपम पाल एवं पूर्व विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकुमार के परिवार से सुनील कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में बच्चों ने अपनी स्पीच कला का बखूबी प्रदर्शन किया

स्लोगन प्रतियोगिता अंतर्गत कनिष्ठ वर्ग में शगुफ्ताह प्रथम,नन्दिता मेहर द्वितीय एवं रितिका पाऊले तृतीय स्थान पर रहीं।क्षमा देवांगन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्लोगन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सीमा नगेसिया प्रथम,शाहीन शाहनवाज द्वितीय एवं रीतेश्री चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। ईशा परजा, अंकिता गुप्ता एवं सृष्टि यादव को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। 

निबंध प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में शगुफ्ताह प्रथम,रितिका पाऊले द्वितीय एवं स्नेहा महंत तृतीय स्थान पर रहीं। लीसा चौहान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 

निबंध प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में शाहीन शाहनवाज प्रथम,सृष्टि यादव द्वितीय एवं रीतेश्री चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। संजना सबर,माधुरी साहू, जया चंद्रा,ललिता बरेठ एवं ईशा परजा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

स्पीच प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में राधिका यादव प्रथम एवं लीसा चौहान द्वितीय स्थान पर रहीं। 

स्पीच प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में अन्नू बेहेरा प्रथम, शाहीन शाहनवाज द्वितीय एवं संजना सबर तृतीय स्थान पर रहीं। कीर्ति यादव ,नम्रता गुप्ता एवं राशि देवांगन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 

बतौर मुख्य अतिथि पार्षद पंकज कंकरवाल ने इस अवसर पर अपने ओजस्वी वक्तब्य से बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर प्रेरित किया।

अपने अध्यक्षीय वक्तब्य में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार शराफ ने बच्चों को ऐसे शैक्षिक आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में सभा का संचालन व्याख्याता रमेश शर्मा एवं शैलेंद्र कुमार नंदे ने किया। व्याख्याता व्ही एस शुक्ल के आभार प्रदर्शन के साथ इस गरिमामयी आयोजन का समापन हुआ। अंत में विद्यालय के उपस्थित बच्चों को टॉफ़ी का वितरण भी किया गया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts