Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: अमृतधारा वाटरफॉल में नहाते समय डूबने से 2 एसईसीएल कर्मी की मौत

Admin / Tue, Apr 8, 2025 / Post views : 170

Share:
Drowned in waterfall: Video: अमृतधारा वाटरफॉल में नहाते समय डूबने से शहडोल और तेलंगाना के 2 एसईसीएल कर्मी की मौत

एमसीबी जिले के हल्दीबाड़ी स्थित एसईसीएल कोल माइंस में कार्यरत थे दोनों, जलप्रपात में पिकनिक मनाने पहुंचे थे एसईसीएल के 8 लोग

 एमसीबी जिले के ग्राम लाई स्थित अमृतधारा जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए 2 एसईसीएल कर्मचारी की मंगलवार की शाम को डूब जाने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व एसईसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को बाहर निकाला गया। मृतकों में एक मध्यप्रदेश के शहडोल तथा दूसरा तेलंगाना का निवासी था।

एसईसीएल हसदेव क्षेत्र की हल्दीबाड़ी भूमिगत कोयला खदान में कार्यरत कर्मचारी सहित कुल 8 लोग अमृतधारा जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए थे। इसी बीच शाम करीब 4 बजे शहडोल निवासी शुभम मलार 34 वर्ष तेलंगाना निवासी पृथ्वी सेट्टी 35 वर्ष जलप्रपात के नीचे नहाने उतरे। नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में डूब (Drowned in waterfall) गए।

इसकी सूचना पुलिस चौकी नागपुर को दी गई। साथ ही एसईसीएल की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और एसईसीएल की रेस्क्यू टीम की मदद से अंधेरा होने से पहले पानी में डूबे युवकों के शव (Drowned in waterfall) को बाहर निकाला गया। नागपुर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को मनेंद्रगढ़ मरच्यूरी में रखवाया है।

Drowned in waterfall: दोनों का शव बरामद

पुलिस चौकी नागपुर के हाइवे प्रभारी शेष नारायण सिंह का कहना है कि अमृतधारा में 2 युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद टीम पहुंची। मौके पर रेस्क्यू टीम की मदद शवों (Drowned in waterfall) को बाहर निकाला गया है। शवों को मनेंद्रगढ़ मरच्यूरी में रखवाया गया है।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts