ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sat, Feb 28, 2026 / Post views : 242
सिर में अगर बहुत तेज दर्द हो रहा है, रोशनी आंखों में चुभने के साथ ही दर्द को बढ़ा रही है, आसपास का शोर भी बेचैनी पैदा कर रहा है, तो ये सामान्य हेडेक नहीं है। ये इशारे हैं, जो साफ दिखाते हैं कि आपको हो रहा सिरदर्द असल में माइग्रेन है। और इस स्थिति में आपको कुछ विशेष कदम उठाने की जरूरत पड़ सकती है ताकि दर्द और बदतर न हो।![]()
अगर सिर में दर्द की लहर बार-बार उठ रही है, इसकी तीव्रता ज्यादा है, ये एक हिस्से पर लक्षित है और सारे काम छोड़कर लेटना या आराम करना पड़ रहा है, तो ये कॉमन हेडेक नहीं बल्कि माइग्रेन है।
सामान्य लाइट्स, टीवी की आवाज, आसपास मौजूद अन्य शोर, परफ्यूम जैसी चीजें, जो आमतौर पर प्रभावित नहीं करती हैं, लेकिन सिरदर्द के दौरान इनसे परेशानी महसूस होने लगे, तो ये दिखाता है कि आपको माइग्रेन पेन हो रहा है।
तेज सिरदर्द के साथ पेट में गड़बड़ महसूस होना, उबकाई आना या फिर उल्टी होना, दिखाता है कि सिर में हो रहा दर्द माइग्रेन का है।
कई लोगों को माइग्रेन पेन उठने से पहले अचानक से आंखों में चमक आने और डार्क स्पॉट्स या प्रकाश की लकीरे दिखने का अनुभव होता है। इसके साथ ही सिरदर्द शुरू होते ही चेहरे और हाथों में झुनझुनी महसूस होना भी माइग्रेन की ओर इशारा करता है।
अगर तनाव, नींद में कमी या कुछ खास खाद्य पदार्थ लेने पर आपको सिर में बार-बार तीव्र दर्द उठता है, तो वो कॉमन हेडेक नहीं बल्कि माइग्रेन है।
किसी शांत और कम रोशनी वाले कमरे में आराम करें
मोबाइल, लैपटॉप, टीवी स्क्रीन से दूर रहें
तेज आवाज में म्यूजिक न सुनें
किसी भी तरह की तेज गंध वाली चीजों से दूरी बनाएं
डॉक्टर के द्वारा दी गई दर्द निवारक दवा लें, इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें नहीं तो सिर का दर्द और गंभीर हो सकता है व इनकी आवृत्ति बढ़ सकती है।
अगर बहुत तीव्र सिरदर्द के साथ कमजोरी महसूस हो, समझने में परेशानी आने लगे, या शरीर के एक हिस्से में कमजोरी लगने लगे, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इलाज करवाने में देरी न करें।
![]()
क्या करें:
रोजाना फिक्स टाइम पर सोएं और जागें
समय पर भोजन करें
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
अपने सिरदर्द का ट्रैक रखें और उसकी तारीख, समय, कारण और दवाई की जानकारी नोट करते जाएं। इससे डॉक्टर को बेहतर प्लान बनाने में आसानी होती है।
क्या न करें
बार-बार या ज्यादा पेनकिलर्स न लें
बार-बार सिरदर्द हो तो उसे इग्नोर न करें
स्ट्रेस, लंबे समय तक स्क्रीन देखने, समय पर भोजन न करने, पर्याप्त नींद न लेने से बचें।
मूड स्विंग्स
अचानक से थकान महसूस होना
गर्दन में जकड़न महसूस होना
बार-बार उबासी आना
खाने की तीव्र इच्छा उठना
लाइट-साउंड को लेकर संवेदनशीलता बढ़ना।
ध्यान रहे कि शुरुआती लक्षणों को समझकर अगर न्यूरोलॉजिस्ट या हेडेक स्पेशलिस्ट से परामर्श ले लिया जाए, तो माइग्रेन की स्थिति को बिगड़ने से समय रहते बचाया जा सकता है। साथ ही इससे हो सकने वाले दुष्प्रभावों की रोक-थाम में भी मदद मिल सकती है।
हमारी टीम हेल्थ और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार रिसर्च करती है और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर कंटेंट तैयार करती है। हर आर्टिकल अनुभवी मेडिकल एक्सपर्ट्स द्वारा रिव्यू किया जाता है, ताकि आपको सही, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी मिल सके।
वर्तमान संस्करण
Feb 28, 2026, 12:07 PMMedically Reviewed byDr Atul Prasad
Feb 28, 2026, 12:07 PMWritten by
NAVAL SINGH
अभ्युदय भारत न्यूज
Health wellness
की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म अभ्युदय भारत न्यूज
Tags :
#HELTH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन