Sun, 05 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

साहब मुझे अरेस्ट कर लो', दोस्त की हत्या के 7 दिन बाद थाने पहुंचा, कहा- आत्मा डरा रही है, घर में दफनाया था शव...

आगरा: सहेली ने ही सरकारी शिक्षिका की लुटवा दी अस्‍मत, ब्‍लैकमेल कर शिक्षक नेता करता रहा दुराचार

संभल, मथुरा, हाथरस... वेस्ट यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का कहर, फसलें हुईं बर्बाद...

पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर, सीएम विष्णुदेव साय ने 4 सीटों पर किया प्रचार, TMC पर बोला हमला...

नासिक में संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, महंत रामरूप दास महात्यागी बने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर में तेज बारिश, पंखाजूर में बिजली गिरने से एक युवक की मौत, कोंडागांव में 5 मवेशी भी मरे...

LPG के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी! ग्रीन आशा ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अब तक निकल चुके हैं ये 9 शिप...

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी के कोषाध्यक्ष बने चंद्रप्रकाश निर्णेजक....

X- Drop Pure & Refreshing Drinking Water ब्रांड की लॉन्चिंग छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार मन कुरैशी के द्वारा की गई..

ब्राइडल जूड़े के साथ ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, सब पूछेंगे , कहां से लिया आइडिया?

सूचना

उत्तरप्रदेश ;- आगरा न्यूज : आगरा: सहेली ने ही सरकारी शिक्षिका की लुटवा दी अस्‍मत, ब्‍लैकमेल कर शिक्षक नेता करता रहा दुराचार

Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 8

Share:

आगरा के सरकारी स्‍कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने अपनी सहेली शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने सीतापुर में तैनात शिक्षक नेता पर दुष्‍कर्म का केस दर्ज कराया है।

नवल सिंह , आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सरकारी शिक्षिका ने ही अपनी सहेली शिक्षिका की अस्मत लुटवा दी। उसे घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद शिक्षक नेता ने उसके साथ कमरे में ले जाकर गलत काम किया। आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शिक्षक नेता लगातार दुष्‍कर्म करता रहा। शिक्षिका ने सहेली और शिक्षक नेता के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज कराया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

महिला ने थाना न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी नौकरी शिक्षा विभाग में लगी। उसकी तैनाती सीतापुर में हुई। नौकरी के एक साल बाद 2016 में उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद उसने अपना ट्रांसफर आगरा करा लिया। अछनेरा ब्लॉक एक स्कूल में उसकी तैनाती हो गई।

शिक्षिका की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

                                               डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास

काम से सुजाता ने अपने घर बुलाया था

वह साथ में पढ़ाने वाली शिक्षिका सुजाता सोनी के साथ वैन में बैठकर स्कूल जाने लगी। उसके साथ तीन अन्य शिक्षिका भी जाती थीं। सुजाता उसकी सहेली थी। प्रतिकर अवकाश का स्वीकृति पत्र लेने के लिए सुजाता ने उसे अपने घर आवास विकास बुलाया। वहां सीतापुर का संजीव रावत पहले ही मौजूद था। महिला संजीव रावत को जानती थी।


कोल्ड ड्रिंक पीकर हो गई बेहोश

महिला ने बताया कि सुजाता उसके लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर आई जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह सुजाता के बेडरूम में थी। महिला ने इस बाबत सुजाता से पूछा तो उसने कहा कि तुम्हारी तबीयत खराब हो गई थी। इसके एक सप्ताह बाद सुजाता ने महला को बताया कि उसके और संजीव के आपत्तिजनक फोटो हैं। इसके एवज में उससे एक लाख रुपये मांगे गए। कई बार उससे ब्लैकमेल करके पैसे लिए।


नींद की गोलियां खाकर जान देने का किया था प्रयास

शिक्षिका ने बताया कि संजीव रावत उसे देर रात तक कॉल करके धमकाता था। परेशान होकर उसने नींद की कई गोलियां खा लीं। परिवारजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और परेशानी का कारण पूछा। तब उसने संजीव के बारे में बताया।


घरवालों को भेज दिए अश्‍लील फोटो और वीडियो

घरवालों ने जब इसको लेकर संजीव से बात की तो उसने शादी का प्रस्ताव दे दिया, लेकिन वह पहले से शादीशुदा था। इस पर घरवालों ने मना किया तो उसने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो उनको भेज दिए। फिर महिला ने बताया कि सीतापुर के ब्लॉक पिसावा के कुतुबापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में तैनात संजीव ने उसके साथ कई बार दुराचार किया है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts