Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

मनोरंजन न्यूज : 'धुरंधर 2' में PM मोदी के स्क्रीन पर आते ही नारे लगाने लगे लोग, उछल-कूदकर नाचे, बोले- ये नहीं सोचा था..

Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 19, 2026 / Post views : 147

Share:

'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज होते ही फिल्म के कई सीन्स वायरल हो रहे हैं। आदित्य धर की तारीफ करने के साथ लोगों ने पीएम मोदी वाले सीन को भी वायरल कर दिया है, जिसमें पीएम मोदी नोटबंदी के बारे में घोषणा कर रहे हैं। लोग सीन पर खूब तालियां बजा रहे हैं।

'धुरंधर: द रिवेंज' के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही डायरेक्टर आदित्य धर ने लोगों से सोशल मीडिया पर स्पॉइलर न देने का अनुरोध किया। हालांकि, फैंस शांत नहीं रह पाए और फिल्म के कुछ खास पलों को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं, जिससे कुछ वीडियो वायरल हो गए हैं। फिल्म देखने वाले दर्शक कहानी में बुने गए कुछ अप्रत्याशित सीन्स से हैरान रह गए। इन सीन्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आते हैं, जिनकी ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म के सबसे चर्चित पार्ट्स में से एक बन गई है।

इस सीक्वल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भारतीय इतिहास के दो जरूरी पलों के असली फुटेज शामिल किए गए हैं। एक क्लिप उनके 2014 के शपथ ग्रहण समारोह की है, जबकि दूसरी क्लिप में 2016 में नोटबंदी की घोषणा करते हुए उनके टेलीविजन पर दिए गए भाषण को दिखाया गया है। दोनों सीन्स को फिल्म में दिखाया गया है, जिसमें वास्तविक घटनाओं को कहानी के साथ जोड़ा गया है।

पीएम मोदी वाले सीन पर बजीं सीटियां

बताया जा रहा है कि जब भी मोदी स्क्रीन पर दिखाई देते हैं, सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दर्शक इन पलों के दौरान जोर-जोर से जयकारे लगाते, सीटियां बजाते और नारे लगाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने X पर लिखा, 'धुरंधर 2  में मोदी जी के आते ही पूरा थिएटर सीटियों, तालियों और जयकारों से गूंज उठा। वह पल सब कुछ बयां कर देता है - उनकी लोकप्रियता न सिर्फ वास्तविक है, बल्कि अजेय है।' एक यूजर ने कहा, 'पूरी तरह सहमत! कल जोरदार तालियां बजीं।'

CBFC ने लगाए कट्स

फिल्म की रिलीज से पहले ही कुछ विवाद भी सामने आए थे। खबरों के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीआई) ने इसे 'ए' सर्टिफिकेट देने से पहले कई कट लगाने का सुझाव दिया था।


'धुरंधर: द रिवेंज' की कास्ट

'धुरंधर: द रिवेंज' रणवीर सिंह की 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म में राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम रोल्स में हैं। 'धुरंधर' फिल्म जबरदस्त सफल रही थी और खबरों के मुताबिक इसने दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई थी।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts