ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 160
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इनमें से कुछ वीडियो चौंकाने वाले, तो कुछ वीडियो इतने फनी (Funny Video) होते हैं कि पूछिए ही मत देखकर ही किसी की भी हंसी छूट पड़ती है। इन दिनों इंटरनेट पर ऐसे ही एक वीडियो ने खूब तहलका मचाया हुआ है, जिसमें एक लड़की ने ‘पापा की परी’ (Papa Ki Pari) वाले सवाल पर ऐसा जोरदार पंच मारा कि पूछने वाला और देखने वाले सब हंस-हंसकर लोटपोट हो गए, आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ब्लैक जैकेट पहने रिपोर्टर स्टाइल का शख्स माइक लेकर लोगों से सवाल पूछ रहा है। Eyes दौरान वह चार दोस्तों के ग्रुप के पास पहुंचा और एक लड़की से पूछा, ‘क्या आप भी पापा की परी हैं?’ फिर क्या था! लड़की ने जो जवाब दिया, वो सुनकर पहले तो सब चौंके, फिर जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे. लड़की ने कहा, हर लड़की पापा की परी नहीं होती। मां की BMW भी होती हैं।
बीएमडब्लू सुनकर सवाल पूछने वाले का चेहरा देखने लायक था. उसने तुरंत पूछा, इसका फुल फॉर्म क्या है? इस पर लड़की ने जो जवाब दिया, इंटरनेट की जनता उसकी फैन हो गई है। लड़की ने मजेदार अंदाज में कहा, बर्तन मांझने वाली, यह सुनते ही ‘रिपोर्टर’ और वहां मौजूद लड़की के दोस्त, सब के सब अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाए और लोटपोट हो गए।
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @qasimyounas110 नाम के अकाउंट पर शेयर हुआ है और अब तक इसे 1.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, कमेंट सेक्शन में तो मानो मीम्स की बाढ़ आ गई है।
एक यूजर ने लिखा, वाह दीदी वाह! फाइनली किसी ने सच्चाई बोल दी. दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा, वो अलग बात है कि मैंने कभी बर्तन नहीं धोए, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, अब से अपनी बहन को BMW ही बुलाऊंगा।
https://www.instagram.com/reel/DR10SxZjDho/?igsh=N2YxNWJvaGV2MmZj
Tags :
ट्रेंडिंग न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन