Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

राजस्थान :-सीकर न्यूज : 125 किलो चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा खाटूश्यामजी, पढ़ें कब दर्शन नहीं होंगे

Abhyuday Bharat News / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 109

Share:

Khatu Shyam Rath Yatra: सीकर के खाटू धाम में फाल्गुनी एकादशी पर 125 किलो चांदी के रथ पर बाबा खाटूश्यामजी निकले हैं। यहां पढ़िए 3 मार्च को मंदिर के पट बंद रहने वाले हैं और 5 मार्च को तिलक और विशेष पूजा होने वाली है।

  • 125 किलो चांदी का रथ

  • 3 मार्च को दर्शन बंद

  • 5 मार्च को तिलक समारोह

  • 350 साल पुरानी परंपरा

सीकर: फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को खाटू में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शेखावाटी के खाटू धाम में बाबा खाटूश्यामजी 125 किलो चांदी से निर्मित भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। यह परंपरा करीब 350 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। मंदिर प्रशासन ने रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। विशेष रूप से धक्का-मुक्की से बचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

3 मार्च को बंद रहेगा मंदिर, 5 मार्च को होगा तिलक


श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को मंदिर में पूरे दिन दर्शन बंद रहेंगे। इसके चलते 4 मार्च की रात 10 बजे से दर्शन स्थगित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को बाबा खाटूश्याम जी का तिलक और विशेष पूजा - सेवा आयोजित की जाएगी। तिलक कार्यक्रम के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए पुनः दर्शन शुरू होंगे।

khatu rath yatra

रथ यात्रा में उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब


रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। मंत्री चौहान ने बताया कि रथ से चॉकलेट और फल वितरित किए जाते हैं, जिन्हें पाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह रहता है। इसके साथ ही बाबा के रथ को खींचने के लिए भी श्रद्धालुओं के बीच होड़ लग जाती है। रथ यात्रा सुबह 11:15 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होती है। चंग की धुन पर श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए भक्ति में लीन नजर आते हैं। लगभग साढ़े तीन शताब्दियों से यह परंपरा लगातार जारी है और हर वर्ष हजारों भक्त इसमें शामिल होते हैं । 

फाल्गुनी एकादशी पर निकलने वाली यह रथ यात्रा हमारी सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। श्रद्धालु अनुशासन बनाए रखें और भक्ति भाव से आयोजन में सहभागी बनें।

मानवेंद्र सिंह चौहान, मंत्री, श्रीश्याम मंदिर कमेटी

डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार हुआ रथ


बाबा की सवारी के लिए यह भव्य रथ पिछले वर्ष नोखा (बीकानेर) में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। रथ निर्माण में एक महीने से अधिक समय लगा और प्रतिदिन करीब आठ मजदूरों ने इस पर कार्य किया। दानदाता ने यह रथ भेंट किया है, लेकिन उनका नाम गोपनीय रखा गया है। रथ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उसे धक्का न लगाना पड़े, इसके लिए इसे जीप की बॉडी पर तैयार किया गया है। भव्य रथ, पारंपरिक रीति-रिवाज और श्रद्धालुओं की आस्था के संग यह आयोजन खाटू धाम में भक्ति और उल्लास का विशेष माहौल बना रहा है।

Tags :

धर्म

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts