Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: पंचायत चुनाव के पहले हुई बड़ी कार्रवाई,

Admin / Mon, Feb 17, 2025 / Post views : 315

Share:
[video width="848" height="478" mp4="https://abhyudaybharatnews.com/storage/2025/02/VID-20250217-WA0028.mp4"][/video]

फास्टरपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर कलेक्टर-एसपी ने स्कॉर्पियो वाहन रुकवाकर की जांच

वाहन में बड़ी मात्रा में मिली साड़ीयां और मिठाईयां, संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

मुंगेली -त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत चुनाव से पहले जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से साड़ी और मिठाई ले जाते हुए स्कोर्पियो वाहन को सामग्री सहित जप्त किया गया है। साथ ही संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल 16 फरवरी रविवार को मुंगेली विकासखंड के फास्टरपुर मतदान केंद्र सहित क्षेत्र का सघन निरीक्षण के लिए निकले थे। वापसी के दौरान रात में करीब 09 बजे फास्टरपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर ग्राम शीतलदह में एक स्कॉर्पियो वाहन को रुकवाकर कलेक्टर और एसपी ने जांच कराई। इस दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में साड़ीयां और मिठाइयां मिली। वाहन में चालक समेत चार व्यक्ति सवार थे। 

        कलेक्टर और एसपी ने सभी व्यक्ति से बारी-बारी पूछताछ की। इस दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत गस्तीकापा-शीतलदह के सरपंच प्रत्याशी डॉ. अमर नवरंग द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से साड़ी और मिठाई का डिब्बा मंगाया गया है। कलेक्टर-एसपी ने इस पर तत्काल एक्शन लेते स्कॉर्पियो वाहन और प्रलोभन सामग्री को सीज करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा। कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर स्कॉर्पियो वाहन CG-28E 9654 और प्रलोभन सामग्री को सिटी कोतवाली थाना के सुपर्द किया गया और संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

        कलेक्टर ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए। हर एक मतदाता का मतदान महत्वपूर्ण होता है। मतदाता अपने मतदान का प्रयोग सही प्रत्याशी के चयन के लिए करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी मतदाता अपने क्षेत्र के विकास के लिए सही प्रत्याशियों को मतदान करें। साथ ही प्रलोभन देने वाले प्रत्याशियों की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचाएं। उन्होंने मतदाताओं को इस तरह के प्रलोभन से बचने और स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, रिटर्निग अधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts